सम्बंधित जानकारी
- Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश
- देश में मौसम का दोहरा असर: गुजरात-राजस्थान में पारा 40 पार, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
- LIVE: केजरीवाल बोले, तेल-गैस की स्थिति और बिगड़ने वाली है
- एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान, होटल बंद, शादियों पर भी संकट, क्या बोली सरकार?
- ईरान-अमेरिका-इजराइल जंग का 12वां दिन: 140 अमेरिकी सैनिक घायल, ट्रंप की बड़ी चेतावनी; 9 देशों में तेल संकट
न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें
Nuclear War Threat: पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने अब खाड़ी देशों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। ईरान की जवाबी कार्रवाई में यूएई, कुवैत, बहरीन जैसे देशों पर मिसाइल हमले होने की खबरों के बीच न्यूक्लियर एस्केलेशन की आशंका बढ़ गई है। इस वजह से खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों और अन्य नागरिकों में दहशत का माहौल है। हजारों लोग घर वापसी के लिए एयरपोर्टों पर उमड़ पड़े हैं, जहां लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।
दुबई एयरपोर्ट पर लंबी कतारें
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डिपार्चर लाउंज से वायरल हो रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इसमें हजारों लोग चेक-इन और सिक्योरिटी काउंटरों पर खड़े दिख रहे हैं, जो यूएई छोड़कर भारत या अन्य देशों की ओर जा रहे हैं। यह वीडियो एनडीटीवी इंडिया द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें कैप्शन में लिखा है कि दुबई एयरपोर्ट के डिपार्चर टर्मिनल पर हजारों लोग यूएई छोड़ने के लिए कतारों में खड़े हैं। यह दृश्य युद्ध की आशंका से उपजे भय को साफ दर्शाता है।
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डिपार्चर टर्मिनल पर हजारों लोग UAE छोड़ने के लिए कतार में खड़े नजर आ रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #dubai #dubaiairport #iranisraelconflict #iranisraelwar #IranUSA #IranUSAwar #trending #trendingpost #trendingvideo pic.twitter.com/YdLwnlOmF5
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) March 11, 2026
क्या कहना है विदेश मंत्रालय का?
विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, 1 मार्च से 7 मार्च तक 52,000 से अधिक भारतीय नागरिक खाड़ी क्षेत्र से सुरक्षित वापस लौट चुके हैं। इनमें से अधिकांश भारतीय एयरलाइंस और विदेशी एयरलाइंस की उड़ानों से लौटे हैं।
लाखों यात्री प्रभावित
एक जानकारी के मुताबिक दुबई अंतरराष्ट्रीय हड्डे पर प्रतिवर्ष 90 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है। हर 72 सेकंड में यहां से एक विमान उड़ान भरता था। लेकिन, एक सुबह सब बंद हो गया। 40 प्रतिशत उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसके कारण करीब 10 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं। युद्ध की आशंकाओं के बीच स्थिति और खराब हो गई है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
