1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. pm-modi-kerala-visit-development-projects
Last Modified: बुधवार, 11 मार्च 2026 (18:18 IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केरल को 11 हजार करोड़ की सौगात

कहा- हम हम केरल के युवाओं के सपनों को सच करेंगे, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी को देंगे प्राथमिकता

कोच्चि में रोड शो
PM Modi Kerala Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोच्चि रैली में कहा कि हम हम केरल के युवाओं के सपनों को सच करेंगे। एनडीए टूरिज्म और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता देगा। केरल को एआई और भविष्य की प्रौद्योगिकी का केंद्र बनाने के लिए काम करेंगे। पीएम मोदी ने कोच्चि में रोड शो भी किया। मोदी ने के एर्नाकुलम में लगभग 11 हजार करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

कोच्चि आना हमेशा एक शानदार अनुभव

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोच्चि आना हमेशा एक शानदार अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि मैं इन परियोजनाओं के लिए केरल के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि कोच्चि रिफाइनरी में आज पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की आधारशिला रखने का उद्देश्य पेट्रोलियम क्षेत्र को मजबूत बनाना है। इस यूनिट से प्रति वर्ष चार लाख टन पॉलीप्रोपाइलीन का उत्पादन होने की उम्मीद है, जिससे पैकेजिंग, कपड़ा और चिकित्सा उपकरण उद्योगों को सहयोग मिलेगा। इस सुविधा के रणनीतिक महत्व के बारे में चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए, ‘मेक इन इंडिया‘ के लिए पेट्रोलियम सेक्टर का विस्तार बहुत आवश्यक है।

दुनिया करती है भारत की प्रशंसा

प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना और रेलवे विद्युतीकरण के माध्यम से क्षेत्रीय संपर्क में हुई महत्वपूर्ण प्रगति का भी विस्तृत विवरण दिया। शोरानूर जंक्शन, कुट्टीपुरम और चांगनास्सेरी में आधुनिकीकरण के प्रयासों के साथ-साथ नई पलक्कड़-पोल्लाची ट्रेन सेवा से केरलम और तमिलनाडु दोनों राज्यों के निवासियों के यात्रा अनुभव में बड़ा बदलाव आने वाला है। स्थानीय विकास पर केन्द्रीय बजट के पड़ने वाले प्रभाव पर जोर देते हुए मोदी ने कहा कि आज दुनिया आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे निवेश के लिए भारत की प्रशंसा करती है।

अपने नागरिकों को बेसहारा नहीं छोड़ते

मोदी ने कहा कि आज का भारत अपने नागरिकों को कहीं भी बेसहारा नहीं छोड़ता। हम पश्चिम एशिया में फंसे भारतीयों को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए तत्पर हैं। हमारी एम्बेसी और संस्थाएं लोगों की मदद के लिए 24x7 काम कर रही हैं। राज्य के एलडीएफ और यूडीएफ गठबंधन पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि इनके दोगले लोगों को केरल ने पहचान लिया है। मोदी ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस के ‘युवराज’ को केरल समेत भारत के युवाओं के बारे में कोई समझ नहीं है।

कोच्चि में रोड शो

प्रधानमंत्री के केरल पहुंचते ही कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर शहर के मुख्य हिस्सों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए। पारंपरिक 'पंचवाद्यम' और स्थानीय कलाकारों के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। रोडशो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया, जो प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए घंटों पहले से कतारों में खड़े थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पीएम मोदी का यह बार-बार केरल दौरा भाजपा के 'मिशन दक्षिण' का हिस्सा है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
LIVE: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव खारिज