रविवार, 12 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. kiren rijiju mocks rahul gandhi wink lok sabha priyanka gandhi retort nehru
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 10 मार्च 2026 (18:23 IST)

आंख मारता है, लोकसभा में रिजिजू ने याद दिलाया राहुल का 2018 वाला 'हग और विंक', प्रियंका गांधी का करारा पलटवार

Kiren Rijiju
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मंगलवार को सदन में तीखी नोकझोंक और पुरानी यादों का दौर देखने को मिला। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के 2018 के चर्चित 'हग और विंक' (गले मिलना और आंख मारना) वाकये का जिक्र कर उन पर निशाना साधा। घटना 2018 की है जब राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाने के बाद सदन में आंख मारी थी।
राहुल गांधी की बहन और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने रिजिजू के भाषण पर तुरंत पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) विपक्ष के नेता की बातों को पचा नहीं पा रहे हैं क्योंकि पिछले 12 वर्षों में राहुल अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने झुकने से इनकार कर दिया है।
 
किरेन रिजिजू ने सदन में विपक्षी नेता के आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैंने आज तक ऐसा नेता नहीं देखा जो पहले आकर प्रधानमंत्री को गले लगाता है और फिर अपनी सीट पर जाकर साथी सांसदों को 'आंख मारता' है।
 
प्रियंका ने नेहरू के जिक्र पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि मुझे हंसी आती है जब वे जवाहरलाल नेहरू की तारीफ करते हैं, जिन्हें वे दिन-भर गाली देते हैं। आज अपनी सुविधा के लिए वे नेहरू के 1950 के भाषणों का हवाला दे रहे हैं।

शाह बुधवार को देंगे जवाब

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जब रिजिजू पर विपक्ष को टोकने का आरोप लगाया तो गृह मंत्री अमित शाह उनके बचाव में उतरे। शाह ने कहा कि जब कोई नियमों का पालन नहीं करता, तभी हस्तक्षेप जरूरी होता है। अब बुधवार को अमित शाह खुद स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर सदन में जवाब देंगे। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Poco X8 Pro Series Launch : 17 मार्च को भारत में मचेगी धूम, लॉन्च होंगे पोको के दो पावरफुल 5G फोन