सम्बंधित जानकारी
- ईरान-अमेरिका युद्ध का असर: भारत में घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए दाम
- होली पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम
- Aadhaar center ढूंढना हुआ आसान, UIDAI ने Google Maps के साथ की बड़ी साझेदारी, जानें कैसे मिलेगी मदद
- HRA क्लेम में बड़ा बदलाव! मकान मालिक से रिश्ता बताना होगा अनिवार्य, आयकर 2025 के नए नियम जारी
- बड़ी खबर, बिना SIM के नहीं चलेगा WhatsApp, सरकार ला रही नया नियम, जानिए कब से होगा लागू
ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 के नोट: RBI के इस बड़े फैसले से खत्म होगी छुट्टे पैसों की टेंशन!
अब आपको खुल्ले पैसों की दिक्कत नहीं होगी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में स्थिति स्पष्ट की है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में 10, 20 और 50 रुपए के नोटों की कोई कमी नहीं है। राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि पारंपरिक एटीएम मशीनों से आमतौर पर छोटे मूल्य के नोट नहीं निकलते हैं। आम जनता की सुविधा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 'स्मॉल वैल्यू डिस्पेंसर' नाम से एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।
ये खास तरह की मशीनें होंगी जिनसे लोग आसानी से 10, 20 और 50 रुपये के नोट निकाल सकेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2025 तक रुपये केसीसी (RuPay KCC) कार्ड के जरिए 3.72 लाख डिजिटल ट्रांजेक्शन हुए हैं, जिनका कुल मूल्य 111.17 करोड़ रुपये रहा।
वित्त राज्यमंत्री ने समझाया कि रिजर्व बैंक समय-समय पर अर्थव्यवस्था की जरूरतों का आकलन करता है और उसी के आधार पर सरकार को नोट छापने की सिफारिश भेजता है। छोटे लेनदेन के लिए नकदी की मांग को नोटों और सिक्कों के तालमेल से पूरा किया जाता है। साथ ही, अब कम मूल्य के भुगतान के लिए डिजिटल मोड का भी बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है। Edited by : Sudhir Sharma
