बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers
LPG Gas Cylinder crisis: ईरान, अमेरिका और इजरायल के वॉर का असर भारत के कई राज्यों पर हो रहा है। कई शहरों में LPG Gas Cylinder को लेकर दिक्कतें आ रही हैं। कोई बुकिंग में परेशान है तो कहीं डीलर की तरफ से कोई रिस्पोंस नहीं मिल रहा है। कई बार सिलेंडर बुक होने के बावजूद भी डिलीवरी नहीं दी जाती, या फिर कुछ डीलर ज्यादा पैसे मांगकर ही सिलेंडर देने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर आप भी परेशान हो रहे हैं तो क्या करें, कहां शिकायत करें। जानते हैं सबकुछ।
बता दें कि केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि घरेलू एलपीजी सप्लाई को लेकर किसी तरह का संकट नहीं है और आम उपभोक्ताओं की जरूरत सबसे पहले पूरी की जाएगी। सरकार का कहना है कि घरेलू रसोई गैस को प्राथमिकता दी जा रही है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।
डीलर मनमानी करे तो कहां शिकायत करें?
देश में घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग अवधि को अभी 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। ऐसे में कई जगहों से शिकायतें सामने आती हैं कि कुछ डीलर सिलेंडर की काला बाजारी कर रहे हैं। कई बार सिलेंडर बुक होने के बावजूद भी डिलीवरी नहीं दी जाती, या फिर कुछ डीलर ज्यादा पैसे मांगकर ही सिलेंडर दे रहे हैं। अगर आपका डीलर मनमानी कर रहा है, तो आप कंपनी की आधिकारिक हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इंडेन गैस हेल्पलाइन नंबर (Indane Gas Helpline Number)
अगर आप इंडेन के उपभोक्ता हैं और आपका डीलर मनमानी करता है, तो आप नीचे दिए गए नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
1800-2333-555 (टोल फ्री) कॉमन नंबर
7718955555 (LPG बुकिंग और शिकायत)
भारत गैस हेल्पलाइन नंबर (Bharat Gas Helpine Number)
अगर आप भारत गैस के उपभोक्ता है और आपको समय से सिलेंडर नहीं मिल रहा है या डीलर मनमानी कर रहा है, तो आप नीचे दिए गए नंबरों पर कॉल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
1800-22-4344 (टोल फ्री)
7715012345 (LPG बुकिंग)
एचपी गैस हेल्पलाइन नंबर (HP Gas Helpline Number)
HP गैस के उपभोक्ताओं अगर डीलर से जुड़ी कोई भी शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो वे इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
1800-2333-555 (टोल फ्री)
9493602222 (HP Anytime LPG)
कैसे करें शिकायत?
कॉल करें: ऊपर दिए गए टोल-फ्री नंबरों पर कॉल करें। अपने पास अपना 'Consumer Number' (उपभोक्ता संख्या) तैयार रखें।
ऑनलाइन पोर्टल: आप संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप (जैसे IndianOil One, Hello BPCL, या HP Pay) पर जाकर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
एजेंसी से संपर्क: यदि समस्या वितरण (delivery) या सिलेंडर की गुणवत्ता से जुड़ी है, तो आप सीधे अपने स्थानीय गैस वितरक (Distributor) के पास भी शिकायत कर सकते हैं।
Edited By: Naveen R Rangiyal