Rashmika Mandanna: साउथ से बॉलीवुड तक हिट पर हिट, कैसे बनीं नेशनल क्रश से सुपरस्टार
रश्मिका मंदाना साउथ स्टार विजय देवरकोंडा संग शादी रचाकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुकी हैं। रश्मिका मंदाना ने अपनी शानदार एक्टिंग और मासूमियत भरी मुस्कान से न केवल साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी खास जगह बनाई है। दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के बाद, उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी लगातार हिट फिल्में दी हैं। उनकी एक्टिंग और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है।
पुष्पा से बनी पहचान
पुष्पा और पुष्पा 2 की हिंदी बेल्ट में रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद रश्मिका की पहचान बन गई। दोनों फिल्मों में अल्लू अर्जुन के दबदबे के बावजूद रश्मिका अपनी एक्टिंग और चार्म से दर्शकों को याद रह जाती है। इन फिल्मों के बाद हिंदी प्रोड्यूसर का ध्यान भी रश्मिका की ओर गया।
बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री
रश्मिका मंदाना ने 2022 में गुडबाय से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ काम किया। इसके बाद उनकी दूसरी हिंदी फिल्म मिशन मजनू थी, जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बेहतरीन अभिनय किया। हालाँकि, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता रणबीर कपूर स्टारर एनिमल से मिली। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली।
हाल ही में रश्मिका की फिल्म छावा रिलीज हुई है जिसमें वे विक्की कौशल के साथ नजर आई हैं। फिल्म में उन्हें संभाजी महाराज की पत्नी का ऐतिहासिक किरदार निभाने को मिला है और रश्मिका ने इस रोल में अपनी छाप छोड़ी है।
एक्टिंग स्किल्स और ऑन-स्क्रीन चार्म
रश्मिका की एक्टिंग की सबसे बड़ी खासियत उनकी नैचुरल एक्सप्रेशन और इमोशनल डायलॉग डिलीवरी है। वे रोमांटिक, एक्शन और इमोशनल सीन को बखूबी निभाती हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस इतनी दमदार होती है कि वे अपने किरदार में पूरी तरह से ढल जाती हैं। यही कारण है कि उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है।
रश्मिका का सुनहरा भविष्य
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, रश्मिका मंदाना का फिल्मी करियर ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। उनकी हर फिल्म में कुछ नया और अलग देखने को मिलता है। उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिससे यह साफ है कि वह आने वाले समय में बॉलीवुड में और भी बड़ी ऊंचाइयों को छूने वाली हैं।