1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime Minister Modi inaugurates Dwarka Expressway

PM मोदी ने किया Dwarka Expressway का उद्घाटन, 9000 करोड़ में बन रहा 8 लेन का यह एक्सप्रेसवे

Prime Minister Modi inaugurates Dwarka Expressway
Prime Minister Modi inaugurates Dwarka Expressway : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ऐतिहासिक द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन किया, जिससे यातायात प्रवाह बेहतर बनेगा और राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर दिल्ली तथा गुरुग्राम के बीच यातायात सुगम होगा। 8 लेन वाले द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण केंद्र की 60000 करोड़ रुपए की राजमार्ग विकास योजना के तहत 9000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने यहां रोड शो भी किया : द्वारका एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 29 किलोमीटर है, जिसमें से 18.9 किमी का हिस्सा हरियाणा में पड़ता है, जबकि शेष 10.1 किमी दिल्ली में है। नौ मार्च, 2019 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्रियों सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और नितिन गडकरी ने द्वारका एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी थी। प्रधानमंत्री ने यहां रोड शो भी किया। आठ लेन वाले द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण केंद्र की 60,000 करोड़ रुपए की राजमार्ग विकास योजना के तहत 9000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया जा रहा है।
द्वारका एक्सप्रेसवे का 19 किलोमीटर लंबा ‘हरियाणा खंड’ लगभग 4,100 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इस खंड के तहत दो पैकेज शामिल हैं। पहले पैकेज के तहत दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से बसई रेल-ओवर-ब्रिज (आरओबी) तक की 10.2 किलोमीटर लंबी सड़क आती है।
दूसरे पैकेज के तहत बसई रेल-ओवर-ब्रिज से खेड़की दौला तक 8.7 किमी लंबी सड़क आती है। यह दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और गुरुग्राम बायपास से सीधा संपर्क भी प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी उपस्थित थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Oppenheimer: जब एटम बम बनाने वाले ओपेनहाइमर ने कहा था—मेरे हाथ खून से सने हैं