Live : लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान शनिवार को दोपहर 3 बजे
15 march updates : लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान शनिवार को होगा। चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। पल-पल की जानकारी...
12:41 PM, 15th Mar
निर्वाचन आयोग शनिवार को लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। दोपहर 3 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस।
Press Conference by Election Commission to announce schedule for #GeneralElections2024 & some State Assemblies will be held at 3 pm tomorrow ie Saturday, 16th March. It will livestreamed on social media platforms of the ECI pic.twitter.com/1vlWZsLRzt
— Spokesperson ECI (@SpokespersonECI) March 15, 2024
11:37 AM, 15th Mar
सुप्रीम कोर्ट नागरिकता संशोधन नियमों के क्रियान्वयन पर रोक लगाने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर 19 मार्च को सुनवाई करने के लिए सहमत।
पंजाब में कांग्रेस को झटका, MLA राजकुमार चब्बेवाल ने छोड़ी पार्टी, आम आदमी पार्टी में शामिल होकर होशियारपुर से लड़ सकते हैं चुनाव।
10:54 AM, 15th Mar
सुप्रीम कोर्ट का भारतीय स्टेट बैंक को नोटिस, बॉन्ड नंबर की जानकारी क्यों नहीं दी गई? किस कंपनी ने किस पार्टी को कितना चंदा दिया? सोमवार तक मांगा जवाब।
08:27 AM, 15th Mar
नव नियुक्त निर्वाचन आयुक्तों.. ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना प्रभार संभाल लिया। दोनों पूर्व नौकरशाहों को गुरुवार को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था।
ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू दोनों वर्ष 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। ज्ञानेश कुमार केरल कैडर से और सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड कैडर से आते हैं।
चुनाव आयोग आज कर सकता है चुनाव की तारीखों का एलान।
CEC और EC की नियुक्ति प्रक्रिया पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।
CEC और EC की नियुक्ति प्रक्रिया पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।
08:26 AM, 15th Mar
देशभर में 2 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल। 22 माह बाद घटे पेट्रोल डीजल के दाम। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपए प्रति लीटर। डीजल के दाम घटकर 87.62 रुपए लीटर हो गए।
