सम्बंधित जानकारी
- सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाई माधवराव सिंधिया की प्रतिमा, 4 अधिकारी निलंबित
- योगी सरकार के राज्यमंत्री से ग्वालियर में मारपीट, PSO को बेरहमी से पीटा और पिस्टल लूटी
- प्रदेश में गीता जयंती भव्य रूप में मनाई जाएगी: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
- मोदी-योगी के समर्थन में आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, कहा हिंदू बंटोगे तो बिल्कुल कटोगे
- भोपाल में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज
किसान को फिर मिला हीरा, 3 माह पहले भी मिला था 16.10 कैरेट का हीरा
Panna news in hindi : मध्यप्रदेश के पन्ना जिल में एक किसान और उसके साथियों को खदान में खुदाई के दौरान 7.44 कैरेट का हीरा मिला। किसान और उसके साथियों को 3 महीने पहले भी खदान से 16.10 कैरेट का हीरा मिला था।
एक अधिकारी ने बताया कि खुदाई के लिए जरुआपुर इलाके में जमीन का एक टुकड़ा पट्टे पर लेने वाले दिलीप मिस्त्री ने शनिवार को पन्ना हीरा कार्यालय में हीरा जमा कराया। हीरा कार्यालय के अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि इस हीरे को भी नीलामी में रखा जाएगा।
सिंह ने बताया कि कार्यालय के भंडार में फिलहाल 79 हीरे हैं, जिनका वजन करीब 228 कैरेट है और इनकी कुल कीमत करीब 3.53 करोड़ रुपए हैं। शनिवार को जमा किया गया हीरा औसत गुणवत्ता का है।
मिस्त्री ने कहा कि हीरा मिलने की खुशी का वर्णन नहीं किया जा सकता और इन हीरों से मिलने वाले रुपयों का इस्तेमाल वह खदान के विस्तार, बच्चों के भविष्य और खेती-किसानी के लिए किया जाएगा। हम सभी साझेदारों ने अब तक हीरा कार्यालय में सात या आठ हीरे जमा किए हैं। इससे पहले जुलाई में एक मजदूर को 19.22 कैरेट का हीरा मिला था।
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo source : file photo
Photo source : file photo
