सम्बंधित जानकारी
- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, मंत्रियों-विधायकों के घरों पर हमला, इंटरनेट बंद, कर्फ्यू
- LAC पर सेनाओं के पीछे हटने का काम पूरा, जयशंकर ने बताया क्या है भारत का अगला प्लान
- चुनाव आयोग ने क्यों दिया भाजपा और कांग्रेस को नोटिस
- प्रधानमंत्री मोदी पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- गलतियां बताने वालों को जेल में डाल देते हैं
- हिन्दू तुम्हारी मस्जिदों में घुसें तो जूते मारो, बंटोगे तो कटोगे नारे पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान
LIVE : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच GRAP-4 लागू
Latest News Today Live Updates in Hindi: उत्तर भारत में धुंध का असर, डीआरडीओ ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में सभी दलों ने लगाया जोर। दोनों राज्यों में सोमवार शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। यहां 20 नवंबर को होना है मतदान। पल पल की जानकारी...
10:10 PM, 17th Nov
दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप का चौथा चरण लागू हो गया है। बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) उप-समिति ने रविवार (17 नंवबर) को कहा कि वह 18 नवंबर, 2024 की सुबह 8 बजे से पूरे एनसीआर क्षेत्र में स्टेज-IV जीआरएपी लागू करेगी।
08:33 PM, 17th Nov
उद्धव ठाकरे के बैग की जांच एक बार फिर हुई। बोईसर हेलीपैड पर यह जांच हुई। इससे पहले पालघर में कोलगांव हैलिपेड पर बुधवार को इलेक्शन कमीशन के अधिकारियों ने सीएम एकनाथ शिंदे के सामान की चेकिंग की।
06:52 PM, 17th Nov
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रीय राजधानी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। वह कल इस मुद्दे पर विस्तृत बैठक करेंगे। पिछले कुछ दिनों से मणिपुर में सुरक्षा परिदृश्य नाजुक बना हुआ है। गृह मंत्री रैलियां रद्द कर यह समीक्षा बैठक की।
05:27 PM, 17th Nov
डोमेन जियोहॉटस्टार.कॉम के मालिक दुबई निवासी भाई-बहन जैनम और जीविका ने इसे रिलायंस को बिना किसी शुल्क के हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। इससे विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर अटकलों पर विराम लग गया है।
02:07 PM, 17th Nov
-पूर्व भाजपा विधायक अनिल झा आम आदमी पार्टी में शामिल। वे 2 बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने जा चुके हैं।
-पूर्व भाजपा विधायक अनिल झा आम आदमी पार्टी में शामिल। वे 2 बार किराड़ी विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने जा चुके हैं। वे दिल्ली में भाजपा के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।
-अरविंद केजरीवाल ने झा का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें पूर्वांचल का बड़ा नेता बताया।
-उन्होंने कहा कि यूपी बिहार से दिल्ली आने वाले लोगों को अच्छी शिक्षा, रोजगार नहीं मिलता।
-केजरीवाल ने कहा कि कच्ची कालोनियों में सबसे ज्यादा यूपी, बिहार के लोग।
-भाजपा ने पूर्वांचल के लोगों को धोखा दिया।
-आप ने दावा किया कि भाजपा ने ईडी, सीबीआई के माध्यम से कैलाश गहलोत पर दबाव बनाया। उनके पास कोई विकल्प नहीं था।
01:05 PM, 17th Nov
भाजपा ने कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हु्ए कहा कि केजरीवाल की डूबती नाव से सब भागने वाले हैं। कैलाश ने भाजपा को आईना दिखाया।
12:36 PM, 17th Nov
-दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा।
-उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया।
-उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया।
-उन्होंने केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर कहा कि महत्वकांक्षा की होड़ में वादे अधूरे। जनता की उम्मीदें पूरी नहीं हो पा रही है। केंद्र से लड़ाई में वक्त की बर्बादी।
-उन्होंने चिट्ठी में कहा कि साफ यमुना का वादा पूरा नहीं हुआ। आज यमुना पहले से ज्यादा गंदी।
— Kailash Gahlot (@kgahlot) November 17, 2024-भाजपा ने इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हु्ए कहा कि केजरीवाल की डूबती नाव से सब भागने वाले हैं।
11:29 AM, 17th Nov
महाराष्ट्र में आज नहीं होगी अमित शाह की रैली, गढ़चिरौली और वर्धा में होनी थी गृहमंत्री की सभा। बताया जा रहा है कि मणिपुर की घटना के चलते अमित शाह के आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
09:46 AM, 17th Nov
-राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोडी परत देखने को मिली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का AQI कई क्षेत्रों में 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है।
-आगरा, अलीगढ़ समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में दिखा धुंध का असर।
-हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र में कई शहरों में धुंध की मोटी परत दिखाई दी।
08:54 AM, 17th Nov
DRDO ने 16 नवंबर, 2024 को ओडिशा के तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अपनी लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया। यह हाइपरसोनिक मिसाइल भारतीय सशस्त्र बलों की सभी सेवाओं के लिए 1500 किमी से अधिक की दूरी के लिए विभिन्न पेलोड ले जाने के लिए डिजाइन की गई है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और सशस्त्र बलों को बधाई देते हुए कहा कि भारत ने लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण करके बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हाइपरसोनिक मिसाइल के सफल परीक्षण ने भारत को इस प्रकार की अहम क्षमता वाले चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है।
The @DRDO_India has successfully conducted a flight trial of its long range hypersonic missile on 16th Nov 2024 from Dr APJ Abdul Kalam Island, off-the-coast of Odisha.
— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) November 17, 2024
Raksha Mantri Shri @rajnathsingh has congratulated DRDO, Armed Forces and the Industry for successful flight… pic.twitter.com/wq7yM2YS9f
08:52 AM, 17th Nov
बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार की रात 9 बजकर 7 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इससे पूर्व भगवान बदरीनाथ का फूलों से श्रंगार किया जाएगा। वहीं, रावल स्त्री वेष धारण कर माता लक्ष्मी की सखी बनकर उन्हें बदरीनाथ के गर्भगृह में विराजमान करेंगे।
08:13 AM, 17th Nov
-गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के गडचिरौली, वर्धा और काटोल में जनसभा करेंगे।
-भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड के बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज महाराष्ट्र के नागपुर और सांगली में विशाल जनसभा लेंगे। वे कोल्हापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे।
-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जनसभा को संबोधित करेंगी। वे नागपुर में रोड शो में भी शामिल होंगी।
08:12 AM, 17th Nov
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू के निमंत्रण पर 16-17 नवंबर के दौरान नाइजीरिया की यात्रा पर है। वे आज नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अबुजा पहुंच गए हैं। मंत्री न्येसोम एजेनवो वाइक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को अबुजा शहर की कुंजी भेंट की। यह कुंजी प्रधानमंत्री पर नाइजीरिया के लोगों के विश्वास और उनके प्रति सम्मान को प्रदर्शित करती है।
नाइजीरिया से पीएम मोदी ब्राजील जाएंगे जहां 18-19 नवंबर जी 20 समिट में शामिल होंगे। इसके बाद वे गुयाना रवाना हो जाएंगे। यह पिछले 50 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली गुयाना यात्रा होगी।PM @narendramodi arrives in Abuja, Nigeria.
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) November 16, 2024
Warmly welcomed by Minister for Federal Capital Territory Nyesom Ezenwo Wike @GovWike, who presented PM with the Key to the City of Abuja.
The key symbolises the trust and honour bestowed on PM by the people of. pic.twitter.com/9sX9IeGIEq
