1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Deputy's collector accused of rape

भोपाल में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज

Deputy's collector accused of rape
Deputy's collector accused of rape: भोपाल में पदस्थ एक डिप्टी कलेक्टर (deputy collector) पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते (Rajesh Sorate) पर कल गुरुवार रात 10.50 बजे दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर ने पचोर में तहसीलदार रहते एक महिला कर्मचारी से शादी का वादा कर संबंध बनाए थे।ALSO READ: UP: दलित किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी पुलिस हिरासत में
 
मप्र पुलिस के सिटीजन पोर्टल पर ई-एफआईआर दर्ज की : आरोप है कि जब सोरते शादी से मुकर गए तो महिला कर्मचारी ने पचोर थाने में आवेदन दिया था। 15 दिन बीत जाने के बाद भी जब एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो पिछले दिनों मप्र पुलिस के सिटीजन पोर्टल पर इस बाबद ई-एफआईआर दर्ज कर ली गई।ALSO READ: मेरठ में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, 15 साल का आरोपी हिरासत में
 
ई-एफआईआर दर्ज होने के बाद गुरुवार को महिला को पचोर थाने बुलाया गया। पूछताछ की गई। इसके बाद महिला द्वारा दिए गए आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िता का कहना है कि डिप्टी कलेक्टर शादी का वादा कर पिछले 2 साल तक संबंध बनाते रहे। उन्होंने भोपाल में बंगले और सर्किट हाउस में भी रुकवाया। लेकिन शादी करने के लिए कहा तो दूरी बना ली।ALSO READ: बदायूं में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
SSC परीक्षा पर बड़ा खुलासा, हर छात्र से 10.50 लाख का सौदा, 35 लोग गिरफ्तार