सम्बंधित जानकारी
- पेट्रोल डीजल के दामों में 7 दिनों से कोई बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव
- Maruti Suzuki ने All new Celerio को किया लांच, 26 KM का मिलेगा माइलेज, सिर्फ 11000 रुपए...
- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रही राहत, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव
- पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी कर सियासी माइलेज लेने में जुटी भाजपा, कांग्रेस शासित राज्यों में वैट कम नहीं करने पर उठाए सवाल
- Excise duty घटाने के बाद जानिए क्या हैं देश अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
सोने-चांदी के दामों में फिर उछाल, सोना 1000 व चांदी 175 रुपए महंगी हुई
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में आज गुरुवार को तेजी दर्ज की गई है। गुरुवार 11 नवंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.33% चढ़ा है यानी सोना 163.00 महंगा हुआ है। इसी के साथ आज 10 ग्राम सोने का भाव 49,017 रुपए पर पहुंच गया है, वहीं आज चांदी भी महंगी हुई है। चांदी की कीमत 175 रुपए यानी 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 66053 रुपए पर पहुंच गई है।
पिछले साल 11 नवंबर को एमसीएक्स पर सोना 50,259 पर कारोबार कर रहा था, वहीं चांदी 62,097 रुपए पर ट्रेंड कर रही थी। इस हिसाब से वर्तमान में सोना सिर्फ 1000 रुपए ही सस्ता रह गया है। लेकिन चांदी की कीमत करीबन 4000 रुपए महंगी हुई है। बता दें कि शादी का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में सोना चांदी के बढ़ते रेट आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
