बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Relief in petrol and diesel prices
Written By
Last Updated : बुधवार, 10 नवंबर 2021 (08:56 IST)

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रही राहत, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

petrol
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से अब आम जनता को काफी राहत है। ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। आईओसीएल ने आज बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया है।
 
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। रविवार और सोमवार को भी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। सरकार ने दिवाली के 1 दिन पहले पेट्रोल पर 5 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल पर 10 रुपए घटाने का ऐलान किया था और यह कटौती केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी के कारण आई थी।
 
4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 103.97 और डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 और डीजल 94.14, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 तथा कोलकाता में पेट्रोल 104.67 और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहे।
ये भी पढ़ें
राजस्थान में भाजपा सांसद पर हमला, घर के बाहर धमकीभरा पत्र भी चिपकाया