1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. No change in petrol diesel prices since 7 days

पेट्रोल डीजल के दामों में 7 दिनों से कोई बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

petrol diesel price no change
नई दिल्ली। देश में पिछले 7 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। पिछले बुधवार यानी 3 नवंबर को पेट्रोलियम उत्पादों के एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद से ही तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुरुवार को भी तेल के दाम पूर्ववत बने हुए हैं। पिछले कारोबारी सत्र में तेल के दामों में उतार-चढ़ाव दर्ज हुआ था।
 
कल बुधवार को शेयर मार्केट बंद होते वक्त अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 84.78 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर दिख रहा था। बाद में अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का दाम 0.11 प्रतिशत बढ़कर 84.87 डॉलर प्रति बैरल हो गया। हालांकि ब्रेंट कच्चा तेल की वायदा कीमतों में 0.06 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हो रही थी और यह 84.73 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 103.97 व डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 व डीजल 94.14, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 व डीजल 89.79 तथा चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए व डीजल 91.43 रु. प्रति लीटरके भाव रहा।
अगला लेख
सलमान खुर्शीद की किताब पर बवाल, हिन्दुत्व को बताया ISIS और बोकोहराम जैसा संगठन, मामला दर्ज