ईरान का दावा, 2 अमेरिकी लड़ाकू विमान और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर मार गिराए, पायलटों की तलाश में जुटा अमेरिका
ईरान ने शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि उसने 2 अमेरिकी लड़ाकू विमानों और एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। अमेरिका ने अपने पायलटों को बचाने के लिए ईरानी क्षेत्र में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ईरान के ऊपर एक अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया गया। हालांकि विमान में सवार क्रू की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। अमेरिकी सेना संभावित बचे हुए पायलटों का पता लगाने के लिए तेजी से अभियान चला रही है ताकि वे ईरान के हाथ न लगें।Wild footage of a U.S. Air Force HC-130J “Combat King II” Combat Search and Rescue (CSAR) Aircraft flying low over the countryside of Southern Iran while refueling a pair of MH-60G “Pave Hawk” Combat Search and Rescue (CSAR) Helicopters earlier this morning, as the search… pic.twitter.com/ROiBsWjWQs
— OSINTdefender (@sentdefender) April 3, 2026
ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि उसने पहले पांचवीं पीढ़ी के F-35 फाइटर जेट को और उसके कुछ घंटों बाद F-15E स्ट्राइक ईगल को मार गिराया।
हालांकि अमेरिका ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इनमें से कौन सा विमान गिराया गया।Black Hawk Downed
— Tasnim News Agency (@Tasnimnews_EN) April 3, 2026
Iranian air defense systems have successfully downed a US UH-60 Black Hawk helicopter in Iraqi airspace, according to unconfirmed reports circulating widely on Iraqi media channels. pic.twitter.com/xcWAo1qswT
सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार गिराए गए अमेरिकी फाइटर जेट के एक क्रू मेंबर को अमेरिकी बलों ने सुरक्षित बचा लिया है। F-15E दो सीटों वाला विमान होता है, जिसमें एक पायलट और एक वेपन सिस्टम्स ऑफिसर (WSO) होता है, जबकि F-35 एक सिंगल-सीट विमान है। इस बीच यूएस मीडिया ने दावा किया कि F15-ई के एक क्रू मेंबर को रेस्क्यू किया गया है।
क्या कहा ईरानी मीडिया ने
इससे पहले ईरानी मीडिया ने कुछ तस्वीरें जारी कर दावा किया था कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम ने मध्य ईरान में दूसरे F-35 जेट को मार गिराया है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इस विमान का पायलट संभवतः इजेक्ट नहीं कर पाया।
यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में कराज ब्रिज पर हमले का जश्न मनाया था। इसके बाद तेहरान ने अमेरिका, इजराइल और खाड़ी देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने इराकी हवाई क्षेत्र में अमेरिकी UH-60 Black Hawk हेलीकॉप्टर को भी मार गिराया।
यह हेलीकॉप्टर कथित तौर पर गिराए गए जेट के पायलट की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन का हिस्सा था। इस दावे पर अमेरिका की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने सर्च ऑपरेशन में C-130 Hercules विमान सहित कई हेलीकॉप्टर और जेट तैनात किए थे, लेकिन ईरानी एयर डिफेंस की फायरिंग के बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा।
ALSO READ: Gemma 4: गूगल ने पेश किया अब तक का सबसे शक्तिशाली ओपन AI मॉडल; जानें इसकी खासियतें और इस्तेमाल का तरीका
ईरान के सरकारी टीवी पर घोषणा हो रही है कि जो भी व्यक्ति लापता अमेरिकी पायलट को ज़िंदा सरकार को सौंपेगा उसे बड़ा ईनाम दिया जाएगा… pic.twitter.com/aLVEUYjyUq
— LP Pant (@pantlp) April 3, 2026
पायलट पर इनाम का ऐलान
ईरानी मीडिया ने इस बीच स्थानीय लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर कोई 'दुश्मन पायलट' नजर आए तो उसे पुलिस के हवाले करें और इसके लिए इनाम देने की भी बात कही गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें C-130 विमान और दो हेलीकॉप्टर दक्षिणी ईरान के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ते दिखाई दे रहे हैं। Edited by : Sudhir Sharma

