1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. pakistan mediates iran us talks donald trump mbs middle east war updates
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 24 मार्च 2026 (22:35 IST)

ईरान-अमेरिका में सुलह कराएगा पाकिस्तान? सऊदी अरब के रुख ने पलटी बाजी!

pakistan US relation
जहां एक ओर पाकिस्तान शांति का दूत बनने की कोशिश कर रहा है, वहीं 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट ने खलबली मचा दी है। रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रखने का आग्रह किया है।
मीडिया खबरों के मुताबिक पाकिस्तान अकेले नहीं बल्कि मिस्र और तुर्की के साथ मिलकर पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के लिए 'पर्दे के पीछे' से रणनीति बना रहा है। सऊदी सरकार ने इन दावों को खारिज किया है। उसने कहा कि उसकी आधिकारिक नीति अब भी इस संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने की है और वह किसी भी तरह के युद्ध विस्तार के पक्ष में नहीं है।

ईरान दिए संकेत तो पाकिस्तान फूला नहीं समाया

पाकिस्तान की यह घोषणा इन्हीं गुप्त कूटनीतिक प्रयासों का हिस्सा मानी जा रही है। ईरान ने संकेत दिए हैं कि वह युद्ध को रोकने और तनाव कम करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पाकिस्तान की धरती पर बातचीत करने को तैयार है। ईरान के इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच सार्थक और निर्णायक बातचीत में मदद करने के लिए तैयार है।  उन्होंने इसे पाकिस्तान के लिए एक 'सम्मान' की बात बताया।
 
शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा कि पाकिस्तान मध्य पूर्व में युद्ध को खत्म करने के लिए किए जा रहे बातचीत के प्रयासों का स्वागत करता है। यह इस क्षेत्र और पूरी दुनिया की शांति और स्थिरता के हित में है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
सोनिया गांधी की तबीयत फिर बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी साथ