शनिवार, 11 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump warns mojtaba khamenei surrender now iran war infrastructure damaged
Last Modified: वॉशिंगटन/तेहरान , रविवार, 15 मार्च 2026 (07:35 IST)

कहां है Mojtaba Khamenei, जिंदा या मुर्दा? मुजतबा खामेनेई के रहस्यमयी गायब होने पर Donald Trump का बड़ा खुलासा, दिया सरेंडर का अल्टीमेटम

Mojtaba Khamenei
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई की स्थिति को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में उनके स्वास्थ्य और अस्तित्व पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में मुजतबा गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कुछ रिपोर्ट्स उनके मारे जाने की ओर भी इशारा कर रही हैं।

ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन मैं अभी नहीं करना चाहता क्योंकि शर्तें अभी पर्याप्त रूप से अच्छी नहीं हैं।  ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के अधिकांश मिसाइल और ड्रोन निर्माण केंद्रों को नष्ट कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिनों के भीतर उनकी सैन्य शक्ति पूरी तरह से खत्म  हो जाएगी।  राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' की सुरक्षा के लिए कई देश अमेरिका की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, हालांकि उन्होंने उन देशों के नामों का खुलासा नहीं किया।
 

पता नहीं वह जीवित भी हैं या नहीं 

एनबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने मुजतबा खामेनेई के बारे में चौंकाने वाली जानकारी दी। ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह जीवित भी हैं या नहीं। अब तक कोई उन्हें (सार्वजनिक रूप से) सामने नहीं ला सका है। हालांकि ट्रंप ने उनकी मौत की खबरों को फिलहाल 'अफवाह' बताया, लेकिन साथ ही कड़ा संदेश देते हुए कहाकि  मैं सुन रहा हूं कि वह जीवित नहीं हैं। और अगर वह जिंदा हैं, तो उन्हें अपने देश के लिए समझदारी भरा काम करना चाहिए और वह है सरेंडर (आत्मसमर्पण) करना। 
 

 घायल और डरे हुए हैं मुजतबा 

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने भी मुजतबा पर तीखा हमला बोला है। हेगसेथ के अनुसार, मुजतबा इन हमलों में 'विकृत' और 'घायल' हुए हैं। ईरानी अधिकारियों ने भी स्वीकार किया है कि उनके पैर में चोट आई है।
 
हेगसेथ ने मुजतबा की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईरान के पास कैमरों और वॉइस रिकॉर्डर की कमी नहीं है। फिर केवल लिखित बयान ही क्यों जारी किया गया? उनके पिता (अली खामेनेई) मारे जा चुके हैं; मुजतबा डरे हुए हैं, घायल हैं और भाग रहे हैं। उनके पास नेतृत्व की वैधता नहीं है। 
 

सोशल मीडिया पर AI फोटो और गायब होने की अटकलें

मुजतबा खामेनेई को हाल ही में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उत्तराधिकारी चुना गया था। उन्हें जनता के सामने एक बयान देना था, लेकिन उनकी ओर से केवल एक लिखित संदेश ही आया।   ईरान के साथ जारी संघर्ष पर बोलते हुए ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ईरान डील करने के लिए उतावला है, लेकिन वे अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
भरूच बनेगा देश का 'बल्क ड्रग हब'! CM भूपेंद्र पटेल ने जंबूसर में शुरू किए करोड़ों के प्रोजेक्ट्स, खुलेगा रोजगार का पिटारा