मोजतबा खामेनेई पर अमेरिका ने रखा 1 करोड़ डॉलर का इनाम, लिस्ट में लारीजानी समेत इन ईरानी दिग्गजों के भी नाम
अमेरिकी विदेश विभाग के 'रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस' कार्यक्रम के माध्यम से यह घोषणा की गई। यह इनाम उन लोगों के लिए है जो मोजतबा खामेनेई या इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े अन्य शीर्ष अधिकारियों के बारे में ठोस जानकारी प्रदान करेंगे।
विदेश विभाग सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर
विदेश विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लोगों से उन व्यक्तियों के बारे में जानकारी देने की अपील की गई है, जिन्हें ईरानी आतंकवादी नेता बताया गया है। इसमें कहा गया है कि ये व्यक्ति ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के विभिन्न हिस्सों का नेतृत्व करते हैं, जो दुनियाभर में आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाती है, उन्हें संगठित करती है और अंजाम देती है।
ALSO READ: अमेरिका-ईरान युद्ध का 15वां दिन: मोजतबा खामेनेई पर 1 करोड़ डॉलर इनाम, LPG संकट से भारत को बड़ी राहत
लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम
इस लिस्ट में आयतुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा, अली असगर हेजाजी, डिफेंस काउंसिल के सेक्रेटरी, सुप्रीम लीडर के सलाहकार, गृह मंत्री ब्रिगेडियर जनरल एस्कंदर मोमेनी, याह्या रहीम सेफावी, अली लॉरीजानी, इसमाइल खातिब और आईआरजीसी कमांडर शामिल है।
गौरतलब है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच 15 दिनों से भीषण जंग चल रही है। अमेरिका और इजराइल मिसाइलों और ड्रोन से ईरान में तबाही मचा रहे हैं तो ईरान भी इजराइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर बम बरसा रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta