शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 14 March 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 14 मार्च 2026 (19:15 IST)

LIVE : ईरान के स्पेस सेंटर और एयर डिफेंस फैक्ट्री पर इज़राइल का सबसे बड़ा हमला

Iran US War
Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिका ईरान युद्ध के 15वें दिन भी भीषण बमबारी हो रही है। अमेरिका ने उतारे बी2बी बॉम्बर। ईरान ने हमले की 46वीं लहर शुरू की। अमेरिका और इजराइल के हमले से ईरान में भारी तबाही हुई। युद्ध में अब तक 1400 से ज्यादा ईरानी मारे जा चुके हैं जबकि 13 अमेरिकी सैनिकों की भी मौत गई। यहां पल पल की जानकारी...


07:14 PM, 14th Mar
ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच इजराइल ने ईरान के स्पेस सेंटर और एयर डिफेंस सिस्टम फैक्टरी पर किया बड़ा हमला। 

10:57 AM, 14th Mar
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट किया— 'ईरान पूरी तरह से हार चुका है और एक समझौता चाहता है, लेकिन ऐसा समझौता नहीं जिसे मैं स्वीकार करूं।'

09:33 AM, 14th Mar
खर्ग द्वीप पर हमले के बाद ईरान का पलटवार। यूएई में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया। शारजाह में अमेरिकी तेल टेंकर पर भी किया हमला।

08:52 AM, 14th Mar
सेंट्रल इजराइल पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, स्कूल को बनाया निशाना।

08:52 AM, 14th Mar
पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र में जारी संकट के कारण वहां फंसे नागरिकों को लेकर अबू धाबी से एक विशेष फ्लाइट दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर पहुंची। अबू धाबी से भारतीय यात्रियों को लेकर एक विशेष फ्लाइट बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी पहुंची।

08:51 AM, 14th Mar
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'कुछ देर पहले मेरे निर्देश पर यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक को अंजाम दिया, और ईरान के सबसे अहम ठिकाने, खर्ग द्वीप पर मौजूद हर सैन्य लक्ष्य को पूरी तरह से तबाह कर दिया। ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे, और न ही उसके पास अमेरिका, मध्य पूर्व या पूरी दुनिया को धमकाने की क्षमता होगी! ईरान की सेना और इस आतंकवादी शासन से जुड़े बाकी सभी लोगों के लिए यही समझदारी होगी कि वे अपने हथियार डाल दें और अपने देश का जो कुछ भी बचा है, उसे बचा लें—जो कि अब ज़्यादा नहीं बचा है!' ALSO READ: खर्ग द्वीप पर अमेरिकी सेना का बड़ा हमला, ईरान के सैन्य ठिकाने तबाह, तेल को नहीं पहुंचाया नुकसान