गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. netanyahu warns mojtaba khamenei iran regime change operation epic fury
Last Updated :यरुशलम , शुक्रवार, 13 मार्च 2026 (19:10 IST)

Mojtaba Khamenei के खात्मे की Benjamin Netanyahu ने खाई कसम, बोले- अब खत्म होगा तानाशाही शासन!

Benjamin Netanyahu statement Iran
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध के बीच एक ऐसा बयान दिया है जिसने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। नेतन्याहू ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि ईरान के नवनिर्वाचित सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अब उनके निशाने पर हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर 'बख्शा' नहीं जाएगा।

घातक होगा हमला

नेतन्याहू ने गर्व के साथ दावा किया कि अमेरिका और इजराइल का संयुक्त सैन्य अभियान 'उम्मीद से बेहतर' प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन 'रोरिंग लायन' (इजराइल) और 'एपिक फ्यूरी' (अमेरिका) ने ईरान की कमर तोड़ दी है। नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि मैं किसी भी आतंकी संगठन के नेता को नहीं छोड़ूंगा, चाहे वह खामेनेई हों या हिजबुल्ला चीफ नईम कासिम। मोजतबा के पिता अयातुल्ला अली खामेनेई पहले ही 28 फरवरी के हमले में मारे जा चुके हैं।

ईरान में तख्तापलट की तैयारी

नेतन्याहू ने पहली बार खुलकर 'सत्ता परिवर्तन' के संकेत दिए हैं। उन्होंने ईरानी जनता को उकसाते हुए कहा कि वह क्षण करीब है जब ईरान के लोग इस अत्याचारी शासन को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि हम रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) को सड़कों और चौकियों पर चुन-चुन कर मार रहे हैं। आजादी का रास्ता आपके सामने है, हम आपके साथ हैं। 

अब कुछ भी पहले जैसा नहीं रहेगा

 
डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी दोस्ती की तारीफ करते हुए नेतन्याहू ने एक बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि इस युद्ध के बाद न पहले जैसा ईरान रहेगा, न पहले जैसा मिडिल ईस्ट और न ही पहले जैसा इजराइल। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि इजराइल अब पहले से कहीं अधिक शक्तिशाली होकर उभरा है। Edited by : Sudhir Sharma