सम्बंधित जानकारी
- पोरबंदर से सोमालिया जा रहे चीनी और चावल से भरे जहाज में आग, क्रू मेंबर्स को बचाया
- 2 गोलगप्पे कम मिले तो महिला ने दिया धरना, वीडियो वायरल
- सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एसआईटी ने वनतारा को दी क्लीन चिट
- हार्दिक पटेल की मुश्किलें बढ़ीं, गिरफ्तारी वारंट जारी, जानिए क्या है मामला...
- गुजरात के पावागढ़ में दर्दनाक हादसा, रोपवे ढहने से 6 लोगों की मौत
सूरत के सरकारी अस्पताल में आसाराम की पूजा पर बवाल | Asaram puja in hospital
गुजरात के सूरत में एक सरकारी अस्पताल में आसाराम की फोटो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। डॉक्टरों और स्टाफ की मौजूदगी से हंगामा हुआ। सिक्यूरिटी गार्ड पर गिरी गाज।
Asaram News in Hindi : गुजरात के सूरत में एक सरकारी अस्पताल में आसाराम की फोटो लगाकर पूजा और आरती से हड़कंप मच गया। अदालत ने आसाराम को बलात्कार के 2 मामलों में दोषी माना है। वह जेल में सजा काट रहा है। ऐसे में सरकारी अस्पताल के परिसर में उसकी पूजा का आयोजन गंभीर लापरवाही माना जा रहा है।
आसाराम की पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि इस पूजा में आसाराम समर्थकों के साथ ही डॉक्टरों समेत स्टाफ भी शामिल था। हालांकि मामले पर बवाल मचने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सिक्यूरिटी गार्ड को निलंबित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन ने कहा कि आसाराम के अनुयायियों को अस्पताल में फल बांटने की अनुमति दी गई थी। लेकिन उन्होंने आसाराम की फोटो लगाकर उसकी पूजा और आरती कर दी। यह गलत हुआ। ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए।
इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि एक रेप के दोषी को इस तरह से सम्मानित करने से समाज में गलत संदेश जा रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आगे से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए और सख्ती बरती जाएगी। मरीजों की सेवा के नाम पर किसी भी धार्मिक या विवादित गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta
