1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. gujarat ropeway accident tragedy
Last Updated : शनिवार, 6 सितम्बर 2025 (18:45 IST)

गुजरात के पावागढ़ में दर्दनाक हादसा, रोपवे ढहने से 6 लोगों की मौत

Pavagadh
पावागढ़ को लेकर एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक पंचमहल जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पावागढ़ निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले मालवाहक रोपवे के ढह जाने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में 2 लिफ्ट ऑपरेटर, 2 कर्मचारी और 2 अन्य व्यक्ति शामिल हैं। हादसे को लेकर जांच की जा रही है। 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
मीडिया खबरों के अनुसार रोपवे का प्रयोग मांच से निज मंदिर कंस्ट्रक्शन पहुंचाने के लिए किया जा रहा था। घटना सामने आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
श्रीनगर दरगाह में अशोक चिह्न तोड़ने पर बढ़ा विवाद, FIR दर्ज, मामले में कूदे CM अब्दुल्ला