गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi says, our business is on the brink of collapse
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 24 दिसंबर 2025 (11:49 IST)

राहुल गांधी का दावा, हमारा व्यापार खत्म होने की कगार पर

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi news in hindi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि हमारा व्यापार खत्म होने की कगार पर है। इसके लिए उन्होंने मोनोपाली के साथ ही गलत जीएसटी को भी जिम्मेदार बताया।
 
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट पर कहा, 'हमारा व्यापार खत्म होने की कगार पर है' - व्यापार संवाद में वैश्य समाज की इस पीड़ा ने सच में झकझोर कर रख दिया। जिस समाज ने देश की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक योगदान दिया, आज वही हताश है - ये खतरे की घंटी है।
 
राहुल ने अपनी पोस्ट में कहा कि सरकार ने मोनोपाली को खुली छूट दे दी है, और छोटे-मध्यम व्यापारियों को ब्यूरोक्रेसी और गलत जीएसटी जैसी खराब नीतियों की जंजीरों में बांध दिया है। ये सिर्फ नीति की गलती नहीं - ये उत्पादन, रोज़गार और भारत के भविष्य पर सीधा हमला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की इसी सामंतवादी सोच के खिलाफ लड़ाई है। और इस लड़ाई में देश के व्यापार की रीढ़ - वैश्य समाज के साथ मैं पूरी ताकत से खड़ा हूं।
 
कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट के साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें में वैश्व समाज के प्रतिनिधियों के साथ व्यापार संवाद करते नजर आ रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
 
ये भी पढ़ें
Weather Update : कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल, इन राज्‍यों में घने कोहरे का अलर्ट