1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. navneet rana says, hindu should have 3 or 4 children
Last Modified: अमरावती , बुधवार, 24 दिसंबर 2025 (08:16 IST)

भाजपा नेता नवनीत राणा बोलीं, 4 पत्नियों और 19 बच्चों से मुकाबले के लिए 4 बच्चे पैदा करें हिंदू

navneet rana
Navneet Rana news in hindi : भाजपा नेता नवनीत राणा ने मंगलवार को कहा कि हिंदुओं को कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए, ताकि उन लोगों की साजिशों का मुकाबला किया जा सके जो बड़ी संख्या में बच्चे पैदा कर भारत को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं।
 
अमरावती से पूर्व सांसद राणा ने कहा कि ये लोग खुलेआम कहते हैं कि उनकी 4 पत्नियां और 19 बच्चे हैं। मेरा सुझाव है कि हमें कम से कम 3 से 4 बच्चे पैदा करने चाहिए।
 
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह मौलाना हैं या कोई और लेकिन उनके 19 बच्चे और चार पत्नियां हैं। वे बड़ी संख्या में बच्चे पैदा कर भारत को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं, तो हम सिर्फ एक बच्चे से क्यों संतुष्ट हो जाएं।
 
कौन हैं नवनीत राणा : मुंबई के पंजाबी परिवार में जन्मी नवनीत राणा के पिता आर्मी में थे। 12वीं की पढ़ाई के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। कुछ म्यूजिक वीडियो किए। इसके बाद 'दर्शन' नामक कन्नड़ फिल्म से उन्होंने फिल्मों में शुरूआत की। इस मूवी के बाद उन्हें तेलुगु सिनेमा में मौका मिला और वहां वे मशहूर अभिनेत्री बन गईं। नवनीत ने हिंदी, पंजाबी और मलयालम फिल्मों में भी काम किया।  
 
नवनीत की अपने पति रवि राणा से मुलाकात बाबा रामदेव के योग शिविर में हुई थी। तब रवि विधायक थे। दोनों में दोस्ती हुई और इसे प्यार में बदलते देर नहीं लगी। 2011 में दोनों ने शादी कर ली। इसमें बाबा रामेदव भी शामिल हुए थे। दोनों ने सामूहिक जोड़ों के बीच सामूहिक शादी की और अपनी शादी के पैसे गरीबों में बांट दिए। 
 
शादी के बाद नवनीत भी राजनीति में कूद पड़ी। 2014 में उन्होंने एनसीपी टिकट से अमरावती से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार मिली। 2019 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नवनीत ने फिर लोकसभा चुनाव लड़ा और शिवसेना के दिग्गज नेता आनंद अडसुल को अमरावती से हरा दिया।
 
2022 में महाराष्‍ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा करने पर अड़ गई थीं। पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। 2024 में वे अमरावती से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं हालांकि उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
LIVE: इसरो ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट लांच