सम्बंधित जानकारी
- UP के 12 हजार से ज्यादा गांवों की बदलेगी तस्वीर, परिवहन विकास को नई दिशा देगी योगी सरकार
- बहराइच में CM योगी का बड़ा ऐलान: 136 परिवारों को मिला अपना घर, अब 'भरतपुर' के नाम से जानी जाएगी नई कॉलोनी
- कौशल विकास से तेज होगी उत्तर प्रदेश की आर्थिक रफ्तार, ट्रिलियन डॉलर लक्ष्य पर योगी सरकार का फोकस
- चैत्र नवरात्रि पर सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा
- UP News: अब अर्थव्यवस्था का इंजन बनेंगी यूपी की गोशालाएं; IIT की हाईटेक तकनीक से तैयार होगा विशाल 'पंचगव्य' बाजार
अफवाह से यूपी में पेट्रोल पंपों पर भीड़: CM योगी बोले- घबराएं नहीं, पर्याप्त स्टॉक मौजूद
CM Yogi on Iran War : उत्तर प्रदेश के कई शहरों में अफवाह के बाद पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल के लिए लाइन नहीं लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिलेंडर के लिए भी लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद नंबर आने पर रसोई गैस अपने आप घर तक पहुंच जाएगी।
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र (GIDA) में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गल्फ वॉर के पहले अगर किसी के घर रसोई गैस का सिलेंडर एक महीने चलता था, तो वह आज 5वें या 6ठे दिन ही सिलेंडर लेने क्यों पहुंच रहा है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय पर ही बुकिंग कराएं, आपकी बारी आने पर रसोई गैस आपके घर तक पहुंच जाएगी। सरकार ने सभी जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जैसे पहले गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी होती थी, वैसे ही अब भी होगी।
उन्होंने कहा कि इसके लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। पेट्रोल-डीजल लेने तभी जाएं, जब आवश्यकता हो, लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। कुछ लोगों द्वारा साजिश के तहत फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
देश के हित में सरकार ने कोई कदम उठाया है तो हम लोग उसके लिए अपने आप को तैयार करें...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 26, 2026
लेकिन कुछ लोग हैं जो अफवाह फैलाकर माहौल खराब करना चाहते हैं... pic.twitter.com/xLY2087Mg1
गौरतलब है कि देवरिया, बहराइच, प्रयागराज, आजमगढ़ और अयोध्या समेत उत्तरप्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के बाद भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। हालांकि प्रशासन बार-बार लोगों से अपील कर रहा है कि पेट्रोल-डीजल को लेकर किसी तरह का संकट नहीं है।
वैश्विक संकट के बीच संयम व सहयोग जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ईरान-अमेरिका/इज़राइल युद्ध से पूरी दुनिया प्रभावित है। दुनिया में हाहाकार, अराजकता, अव्यवस्था है, लेकिन भारत के अंदर हम प्रधानमंत्री मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में बेखौफ व सुरक्षित हैं, विकास यात्रा को भी बढ़ा रहे हैं। लेकिन, यह युद्ध लंबा खिंचा तो हर व्यक्ति प्रभावित होगा। हमको भी मानसिक रूप से तैयार होना होगा। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना होगा।
उन्होंने कहा कि जब आपत्ति या चुनौती आती है तो उसका मुकाबला करने के लिए हर व्यक्ति को सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा, यही सच्ची राष्ट्रभक्ति होती है। जब हम किसी भी राष्ट्रीय मुद्दे पर सरकार के साथ मिलकर काम करते हैं तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। देशहित में अगर सरकार ने कोई कदम उठाया तो हम उसके लिए खुद को तैयार करेंगे।
भारत सरकार ने भी स्पष्ट कर दिया है कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। रूस, अमेरिका, ब्राजील और अर्जेंटिना से तेल आयात किया जा रहा है। हार्मुज से भी भारतीय जहाजों को निकलने की अनुमति मिल गई है।
edited by : Nrapendra Gupta
