1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. GRAP 4 restrictions lifted in Delhi
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 24 दिसंबर 2025 (22:54 IST)

Delhi Air Pollution : दिल्ली में GRAP 4 की पाबंदियां हटीं, प्रदूषण थोड़ा कम होने के बाद फैसला

delhi pollution
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में सुधार होने के बाद ग्रैप-4 के तहत लागू प्रतिबंध बुधवार को हटा दिए। करीब दो सप्ताह तक खतरनाक 'स्मॉग' झेलने के बाद तेज हवाओं के असर से बुधवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया और यह ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। हालांकि आगे चलकर वायु गुणवत्ता का स्तर फिर से बिगड़ने की आशंका जताई गई है।
दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-4 की पाबंदियां 13 दिसंबर को लागू की गईं थीं। इसके बाद से इसका लगातार सख्ती से पालन किया जा रहा था। 24 दिसंबर को दिल्ली में वायु प्रदूषण गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 271 दर्ज किया गया है. यह एक्यूआई ‘खराब’ (Poor) श्रेणी में आता है।
दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-4 की पाबंदियां हटने के बाद से अब सरकारी और गैर सरकारी कंस्ट्रक्शन पर सख्ती से पाबंदी लगाई गई थीं उन पर रोक हटाई जा सकती है। फिजिकल क्लासेस को लेकर भी सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए थे और स्कूलों को हाईब्रिड मोड पर चलाने की हिदायत दी गई थी। इस आदेश पर भी स्कूलों और पैरेंट्स को राहत मिल सकती है।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
थाईलैंड-कंबोडिया बॉर्डर पर विष्णु प्रतिमा पर चला बुलडोजर तो भारत ने जताया ऐतराज