1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. 7 charred to death after car collision in Gujarats Surendranagar

गुजरात में कार-एसयूवी की टक्कर के बाद लगी आग, 7 की मौत

Gujarat
गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार को एक राजमार्ग पर एक कार और एक वाहन (एसयूवी) के बीच हुई टक्कर के बाद आग लगने से कार में सवार सात लोगों की झुलसने से मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी। वधावन पुलिस थाने के निरीक्षक पीबी जडेजा ने बताया कि डेडादरा गांव के निकट अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे हुई इस घटना में कार में सवार सात लोग जिंदा जल गए जबकि एसयूवी में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। स्थानीय अग्निशमन दल बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। भाषा Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या अलास्का में व्लादिमीर पुतिन के हमशक्ल से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप