पेट्रोल-डीजल ड्यूटी कट के बाद सरकार का स्पष्टीकरण, लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह गलत
पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बड़े फैसले के बाद सरकार ने लॉकडाउन पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ कहा कि सरकार की लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। ALSO READ: सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए घटाई, क्या कम होंगी कीमतें?
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है, और हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और ज़रूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीज़ों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे। हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। भारत ने पहले भी वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अपनी मज़बूती दिखाई है, और आगे भी हम समय पर, सक्रिय और समन्वित तरीके से कदम उठाते रहेंगे।
पुरी ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में जरूरी है कि हम सभी शांत, ज़िम्मेदार और एकजुट रहें। इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है।
The global situation remains in flux, and we are closely monitoring developments across energy, supply chains, and essential commodities on a real-time basis.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) March 27, 2026
Under the leadership of Honble PM @narendramodi Ji, all necessary steps are being taken to ensure uninterrupted…
उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पोस्टों और कुछ वीडियोज में इस तरह के दावे किए जा रहे थे। बहरहाल हरदीप पुरी के इस बयान से यह साफ हो जाता है कि लॉकडाउन की बातें कर कुछ लोग पैनिक फैलाने का काम कर रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
