सम्बंधित जानकारी
- नवरात्रि-रामनवमी पर ट्रैफिक का कहर: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के बोरघाट में 5KM लंबा जाम
- नासिक कांड से मचा सियासी भूचाल: अशोक खरात मामले में रूपाली चाकणकर का इस्तीफा
- 58 गंदे वीडियो, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, तंत्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी का खेल, पढ़िए ज्योतिषी भोंदू बाबा की क्राइम स्टोरी
- पूजा-पाठ के नाम पर दरिंदगी! नासिक के ज्योतिष का काला सच, 58 वीडियो से खुलासा
- Nagpur में रूह कंपा देने वाली वारदात, पोते ने फेंका रंग तो दादी ने खौलते पानी से नहलाया, CCTV देख दहल जाएगा दिल
महाराष्ट्र में वायरल वीडियो से सियासी भूचाल: मंत्री नरहरी झिरवाल पर लगे गंभीर आरोप, सरकार की मुश्किलें बढ़ी
महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पहले कथित ज्योतिषी अशोक खरात पर महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आरोपों से राज्य की राजनीति गरमाई हुई थी, और अब एक नया मामला सामने आने से सियासी हलचल और बढ़ गई है।
महाराष्ट्र सरकार के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवाल का एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में वह एक ट्रांस वुमन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस ने की मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग
कांग्रेस ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री नरहरी झिरवाल के इस्तीफे की मांग की है। पार्टी का दावा है कि वायरल वीडियो में झिरवाल अपने सरकारी आवास पर दिखाई दे रहे हैं और उनका व्यवहार 'अश्लील और अनैतिक' है। पार्टी ने इसे सार्वजनिक जीवन पर धब्बा बताते हुए उन्हें तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने इस मुद्दे पर महायुति सरकार को घेरते हुए कहा कि यह मामला राज्य की राजनीति में नैतिक पतन का उदाहरण है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर झिरवाल को तुरंत पद से हटाने की मांग की है।
मामले पर क्या बोले मंत्री झिरवाल
वहीं, मंत्री नरहरी झिरवाल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि वायरल वीडियो पूरी तरह फर्जी है और उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत इसे फैलाया जा रहा है।
फडणवीस सरकार पर दबाव
इस विवाद के चलते राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार पर भी दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि इस मामले के कारण झिरवाल का पद खतरे में पड़ सकता है और वह किसी भी समय इस्तीफा दे सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इस मुद्दे पर सरकार के भीतर भी मतभेद सामने आ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार सख्त कार्रवाई के पक्ष में बताई जा रही हैं, जबकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस पूरे मामले से नाराज बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वह पार्टी नेतृत्व से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में उनके लिए स्थिति काफी मुश्किल मानी जा रही है।
edited by : Nrapendra Gupta
edited by : Nrapendra Gupta
