1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. nagpur grandmother pours boiling water on grandson holi incident cctv viral

Nagpur में रूह कंपा देने वाली वारदात, पोते ने फेंका रंग तो दादी ने खौलते पानी से नहलाया, CCTV देख दहल जाएगा दिल

Nagpur Crime News
महाराष्ट्र के नागपुर से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां होली खेलने की कोशिश कर रहे एक 4-वर्षीय मासूम को अपनी ही दादी के गुस्से का शिकार होना पड़ा। दादी ने कथित तौर पर गुस्से में आकर पोते पर खौलता हुआ पानी डाल दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। लोग आरोपी महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। 
 

 CCTV में कैद हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्चा अपनी दादी (जिसकी पहचान सिंधु ठाकरे के रूप में हुई है) पर रंगीन पानी डालने की कोशिश कर रहा था। उसी समय महिला हाथ में गर्म पानी की बाल्टी लेकर जा रही थी। पोते की इस हरकत पर महिला को इतना गुस्सा आया कि उसने पूरी बाल्टी का उबलता हुआ पानी बच्चे पर उड़ेल दिया।

मदद के लिए दौड़ी लड़की

वीडियो में दिख रहा है कि गर्म पानी पड़ते ही मासूम दर्द से तड़पने लगा। पास खड़ी एक लड़की तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ी और जलन कम करने के लिए उस पर सामान्य पानी डाला। पुलिस के अनुसार, बच्चा कमर के नीचे 45 प्रतिशत तक झुलस गया है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
RSS की ‘शतक’ फ़िल्म देखने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, सीट नहीं मिली तो नीचे बैठ गए