शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. पर्यावरण विशेष
  4. What is the Environment Protection Act
Written By WD Feature Desk
Last Modified: शुक्रवार, 31 मई 2024 (17:37 IST)

World Environment Day 2024: पर्यावरण संरक्षण अधिनियम क्या है?

World Environment Day 2024: पर्यावरण संरक्षण अधिनियम क्या है? - What is the Environment Protection Act
World Environment Day 2024: प्रतिवर्ष 5 जून को विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। वर्तमान में धरती का पर्यावरण बहुत बिगड़ चुका है। 1973 से अब पार्यवरण दिवस मनाया जाता रहा है परंतु अभी तक इसकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। धरती के पर्यावरण की सुरक्षा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण संरक्षण अधिनियम बनाया गया। इस अधिनियम के तहत 5 महत्वपूर्ण बिंदुओं को समयानुसार शामिल किया जाता रहा है।
1. पर्यावरण की गुणवत्ता के संरक्षण हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाना चाहिए। 
 
2. पर्यावरण प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और उपशमन हेतु राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की योजना बनाना और उसे क्रियान्वित करना चाहिए। 
 
3. पर्यावरण की गुणवत्ता के मानक निर्धारित करना चाहिए। 
 
4. पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित अधिनियमों के अंतर्गत राज्य-सरकारों, अधिकारियों और संबंधितों के काम में समन्वय स्थापित करना चाहिए। 
 
5. ऐसे क्षेत्रों का परिसीमन करना, जहां किसी भी उद्योग की स्थापना अथवा औद्योगिक गतिविधियां संचालित न की जा सकें। आदि। उक्त-अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के लिए कठोर दंड का प्रावधान है।
पेड़ों और पहाड़ों को लगातार काटा जा रहा है। नदियों और समुद्र से खनन किया जा रहा है। ग्लेशियर की देखरेख के लिए कोई योजना नहीं है। फैक्ट्री और वाहनों के धुएं के चलते प्रदूषण स्तर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कैसे होगा पर्यावरण का संरक्षण? जब तक ये सभी बंद नहीं होते तब तक कुछ नहीं हो सकता।
 
ये भी पढ़ें
Maharana pratap Jayanti: महाराणा प्रताप जयंती कब मनाई जाएगी