1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. water released from canel before PM Modi hoshiyarpur rally

मोदी के रैली स्थल तक पहुंच सकता था नहर से छोड़ा गया पानी, भाजपा नेता का दावा

modi
होशियारपुर। भाजपा की पंजाब इकाई के नेता तीक्ष्ण सूद ने दावा किया कि कंडी नहर से भंगी चोए नदी तक छोड़ा गया पानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक रैली स्थल तक पहुंच सकता था। सूद ने आरोप लगाया कि नहर से पानी छोड़कर मोदी की रैली को रोकने की कोशिश की गई। ALSO READ: PM मोदी बोले, नई सरकार का 125 दिन का रोडमैप तैयार, युवाओं के लिए क्या है खास
 
दरअसल, प्रधानमंत्री की रैली से पहले किसी ने नहर का पानी छोड़ दिया। पानी हेलीपैड की तरफ बढ़ने लगा। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने जेसीबी की मदद से गड्डा खोदकर पानी को रोका।
 
सूद ने कहा कि उन्होंने पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा बताई गई इस घटना को गंभीरता से लिया कि भांगी चोए नदी की ओर तेजी से पानी बहाया जा रहा है जो रैली स्थल तक पहुंच सकता है। उन्होंने तत्काल होशियारपुर के उपायुक्त को सूचित किया और पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।
 
भाजपा ने बताया कि उपायुक्त ने उन्हें बताया कि पानी के प्रवाह को नियंत्रित कर लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यहां दशहरा मैदान में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। ALSO READ: PM मोदी तमिलनाडु पहुंचे, विवेकानंद रॉक मेमोरियल में लगाएंगे 45 घंटे का ध्यान
 
उल्लेखनीय है कि होशियारपुर में 7वें और आखिरी चरण के तहत 1 जून को मतदान होना है। मतगणना 4 जून को होगी। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Himachal Lok Sabha Elections: मतदान से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग