1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. padmashri nuclear scientist sekhar basu dies of coronavirus

परमाणु वैज्ञानिक शेखर बसु का कोविड-19 से निधन

Atomic Scientist Shekhar Basu
कोलकाता। विख्यात परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शेखर बसु (Shekhar Basu) का यहां एक निजी अस्पताल में गुरुवार को कोविड-19 (Covid-19) से निधन हो गया।  वे 68 वर्ष के थे।  स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि 'डॉ. बसु कोविड-19 और किडनी संबंधित अन्य रोग से पीड़ित थे। सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर उनका निधन हो गया।  मैकेनिकल इंजीनियर डॉ. बसु को देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।  उन्हें 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
 
 भारत की परमाणु ऊर्जा से संचालित पहली पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत के लिए बेहद जटिल रियेक्टर के निर्माण में बसु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अगला लेख
सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले में सिमोन खंबाटा से NCB की पूछताछ