सम्बंधित जानकारी
- Russia Ukraine War : यूक्रेन में अब तक 14 बच्चों समेत 352 की मौत, 1684 लोग हुए घायल
- हिट एन रन : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कई गुना बढ़ाई मुआवजे की राशि, जानिए कितनी मिलेगी रकम...
- आंखों में आंसू लिए छात्रा ने कहा- हमें बचा लो, पता नहीं हमारे साथ क्या होगा...
- Russia Ukraine War : रूस ने पहली बार स्वीकारा, यूक्रेन के हमले में मारे गए हमारे सैनिक...
- Russia Ukraine War : यूक्रेन पहुंचा UN की अदालत में, रूस के खिलाफ दर्ज कराया 'जनसंहार' का मामला
बिहार में 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ का बजट पेश, बजट की मुख्य बातें
पटना। विधानमंडल में 2022-23 के लिए सरकार ने वार्षिक बजट पेश किया। उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बजट विधानसभा में पेश किया।
2022-23 के लिए 2,37,691.19 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया। इसमें स्कीम मद में 100230.25 व स्थापना मद में 137460.94 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पिछले वर्ष का बजट 218302.70 करोड़ रुपए का था। बीते वर्ष की अपेक्षा 19388.49 का ज्यादा बजट होगा।
बजट के दौरान उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की कविता गीत नया गाता हूं.. सुनाई। वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना के बावजूद बिहार का आर्थिक विकास में वृद्धि दर ज्यादा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
बजट के मुख्य बिंदु : हर घर नल का जल के लिए 1 हज़ार 1.10 करोड़ का प्रावधान किया गया, ग्रामीण संपर्क योजना के लिए 220 करोड़ 3367 शहरी वार्ड और 142 नगर निकाय ओडीएफ घोषित 7 निश्चय पार्ट 2 के लिए 5 हज़ार करोड़ का प्रावधान।
