Astrology Zodiac Leo Per.htm

Tue, 20 Oct 2026

Notifications

सिंह सिंह
व्यक्तित्व

जीवन से प्रेम करते हैं, परन्तु उसे स्वयं ही संघर्षपूर्ण भी बना लेते हैं। सृजनात्मक कलाओं के अच्छे प्रशंसक होते हैं। उनकी आवश्यकताएं बहुत तथा खर्चीली होती हैं। पैसा टिकता नहीं। व्यक्तित्व अत्यन्त आकर्षक होता है। उसे और भी अधिक आकर्षक बनाना चाहते हैं। जीवन को पूरी शान के साथ जीना चाहते हैं और इसके लिए अपनी शक्ति का अपव्यय कर बैठते हैं। सिंह राशि के लोग केवल स्वयं ही शक्तिशाली नहीं होते अपितु वे अपनी शक्ति को दूसरों पर प्रक्षेपित भी किया करते हैं। वे अपने को प्रकाशित करने में कभी-कभी अजीब कठोरता का प्रदर्शन भी कर बैठते हैं। वे चाहते हैं कि अन्य लोग केवल उन्हीं को सुनें। सिंह राशि के लोगों को एकरसता पसन्द नहीं होती है। वे महत्वाकांक्षी, उज्ज्वल चरित्र वाले तथा लगनशील व्यक्ति होते हैं, परन्तु उनकी इच्छा यही रहती है कि पूर्वाधार का निर्माण कोई दूसरा ही कर दे, जिस पर वह स्वतन्त्रतापूर्वक स्वयं चल सकें। स्वतंत्रता, मौलिकता, लक्ष्य-प्राप्ति के लिए आत्म बलिदान की इच्छा सिंह राशि का प्रमुख गुण है। सिंह राशि वाले लोग अपने श्रोताओं के बीच बड़े विश्वास के साथ खड़े होते हैं। नाटक, अध्ययन तथा भाषण आदि के क्षेत्र में वे पर्याप्त उन्नति करते हैं। आतिथ्य करने की उनमें एक स्वाभाविक क्षमता होती है। वे अपने खर्च पर भी दूसरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, दूसरों के प्रति जितनी अधिक गुण ग्राहकता का प्रदर्शन करते हैं, स्वयं भी उतनी ही अधिक प्रशंसा प्राप्त करते हैं। सिंह राशि के लोगों के विचार संतुलित तथा रचनात्मक होते हैं। वे अपने से बड़ी आयु के लोगों से भी विचारशील होते हैं। उत्सव, समारोह आदि सम्पन्न करने में अत्यन्त कुशल होते हैं। अपने मित्रों तथा परिचितों पर उनका प्रभाव पड़ता है। ईमानदार तथा लड़ाकू होते हैं। दूसरों को अपने अनुग्रहों द्वारा सुखी बनाना उन्हें अच्छा लगता है। आज्ञा देना उनके स्वभाव के अनुकूल होता है। आज्ञा प्राप्त करना उन्हें रुचिकर नहीं लगता। सिंह राशि वालों में अनेक प्रतिभाओं के बीज होते हैं, परन्तु उन्हें निरन्तर प्रेरणा की आवश्यकता होती है तथा उसके लिए मूल्य भी चुकाना पड़ता है। उन्हें सुख तथा शान्ति की प्राप्ति अपने ही भीतर से होती है, बाहर से नहीं होती। सिंह राशि वालों के रहस्य रचनात्मक प्रकृति के होते हैं। उनके हृदय में गुप्त घृणा अथवा गुप्त पक्षपात को कोई स्थान नहीं मिलता है। वह अपने भेदों का उपयोग लाभ के लिए करते हैं। सिंह राशि वालों को चहल-पहल की आवश्यकता अनुभव होती है। उनके धन का भण्डार भरा रहना चाहिए, जिसे वह उदारतापूर्वक खर्च करते हैं। खाली हाथ पकड़े जाने का भय उन्हें बहुत चिन्तित रखता है। सिंह राशि के लोग किसी संस्था के अध्यक्ष पद के लिए सर्वोत्तम रहते हैं। यह अन्य लोगों के आकर्षण के केन्द्र होते हैं।।

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें कामज्योतिष की दुनिया में 'कर्मफल दाता' और 'न्यायप्रिया' शनिदेव का हर कदम मानव जीवन की दिशा बदल देता है। फिलहाल शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं, जहाँ वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। लेकिन इसी बीच, ग्रहों के मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक शनिदेव अपनी चाल बदलकर 'वक्री' यानी उल्टी दिशा में चलेंगे। वैसे तो शनि की टेढ़ी नज़र से लोग घबराते हैं, लेकिन इस बार की यह वक्री चाल सभी के लिए नुकसानदेह नहीं है। खास तौर पर चार भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि 11 दिसंबर तक किन राशियों के अधूरे काम तेज़ी से पूरे होने वाले हैं: