Astrology Zodiac Leo Luc.htm

Tue, 20 Oct 2026

Notifications

सिंह सिंह
आजीविका और भाग्य

सिंह राशि वाला व्यक्ति आजीविका के किस क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेगा, उसका ठीक-ठीक मान तो जन्मपत्री में ग्रहों की स्थिति को देखकर ही प्राप्त किया जा सकता है, पर अभिनेता, स्वागतकर्ता एवं प्रबन्धक का पद इनके लिए सर्वश्रेष्ठ है। ये क्रियात्मक कार्य, हृदय-विशेषज्ञ, शिशु-विशेषज्ञ, क्रीड़ा क्षेत्र का निदेशक आदि पेशों को भी अपना सकता हैं। सिंह राशि के लोग अच्छे लेखक, सम्पादक, अनुवादक, भाषणकर्त्ता, उपदेशक तथा राजनीतिक नेता भी बन सकते हैं।

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें कामज्योतिष की दुनिया में 'कर्मफल दाता' और 'न्यायप्रिया' शनिदेव का हर कदम मानव जीवन की दिशा बदल देता है। फिलहाल शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं, जहाँ वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। लेकिन इसी बीच, ग्रहों के मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक शनिदेव अपनी चाल बदलकर 'वक्री' यानी उल्टी दिशा में चलेंगे। वैसे तो शनि की टेढ़ी नज़र से लोग घबराते हैं, लेकिन इस बार की यह वक्री चाल सभी के लिए नुकसानदेह नहीं है। खास तौर पर चार भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि 11 दिसंबर तक किन राशियों के अधूरे काम तेज़ी से पूरे होने वाले हैं: