kalsarpa dosh calculator

Astrology Zodiac Leo Chr.htm

Fri, 27 Nov 2026

Notifications

सिंह सिंह
चारित्रिक विशेषताएँ

सिंह राशि के जातकों में निम्न चारित्रिक विशेषताएं पाई जाती हैं चरित्र के प्रारंभिक लक्षण- अहं केंद्रित, स्वार्थी, अहं, तानाशाही, घमंड को बढ़ावा देने के लिए शक्ति का प्रयोग, एकाकी स्वभाव होना, आसानी से चोट पहुंचाने वाले तथा असुरक्षित अहं का होना। चरित्र के उत्तरकालीन लक्षण- स्वयं की पहचान की जाग्रति, स्वनिर्धारक बनना, व्यक्तित्व में मस्तिष्क का समेकन करना, स्वशासित, बौद्धिक चेतनायुक्त होना, आसपास के समूह की जानकारी होना, आत्महित की ओर से सामूहिक आवश्यकताओं की ओर रूपांतरित होना, व्यक्तित्व का प्रभावी होना तथा व्यक्तित्व नियंत्रण होना। अंतःकरण के लक्षण- स्वार्थ की निरर्थकता से भिज्ञ होना, शाश्वत सत्य के रूप में अंतःकरण से भिन्न होना, एक विकसित एवं निश्चित जीवन योजना होना, उद्देश्यों के साथ स्वयं के जीवन को निर्देशित करना, दिव्य योजना में स्वचेतना को समर्पित करना, व्यक्तिगत इच्छा, प्रेम तथा बुद्धिमता की अभिव्यक्ति करना, स्वयं पर नियंत्रण, वास्तविकता के धरातल पर अंतःकरण के गुणों में व्यक्त करना, बौद्धिक अनुयायित्व, आसपास के वातावरण की बजाय अंतरात्मा के प्रति संवेदनशील होना, विकेंद्रीकरण के प्रति सचेत होना, समूह की भलाई के लिए समेकित व्यक्तित्व का अधीनस्थ होना, उच्च उद्देश्यों की पूर्ति के लिए समूहों का नियंत्रण, दिव्य योजना के अनुरूप वातावरण का अनुकूलन, ऐसे समूह का केंद्रबिंदु होना जो किसी वृहत समूह का एक भाग है, यह जानकारी होना कि एक वृहत समूह तथा बड़े केंद्रबिंदु का अस्तित्व सदैव होता है, किसी समूह का केंद्रबिंदु होना तथा अन्य समूहों के केंद्र बिंदुओं से संबंध बनाना।

कब मनाई जाएगी संकष्‍टी चतुर्थी? क्‍यों किया जाता है यह व्रत? जानिए इसका महत्‍व और चंद्रोदय समय

कब मनाई जाएगी संकष्‍टी चतुर्थी? क्‍यों किया जाता है यह व्रत? जानिए इसका महत्‍व और चंद्रोदय समयSankashti Chaturthi 2026: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणपति बप्पा का स्मरण और पूजन करने की परंपरा है। उनकी आराधना के लिए प्रत्येक महीने कई विशेष तिथियां आती हैं, जिनमें संकष्टी चतुर्थी का विशेष स्थान है। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गणेशजी की पूजा और उपवास करने से जीवन के संकट दूर होते हैं तथा सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है। कब मनाई जाएगी संकष्‍टी चतुर्थी? क्‍यों किया जाता है यह व्रत? क्‍या है इसका महत्‍व और चंद्रोदय समय के बारे में जानते हैं विस्‍तार से...

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभMagha Nakshatra Mars Transit 2026: 12 नवंबर 2026 को मंगल ने सिंह राशि में प्रवेश किया है। 19 दिसंबर तक मंगल सिंह राशि के मघा नक्षत्र में रहेगा। मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। इस दौरान सिंह राशि में मंगल, गुरु और केतु की युति भी बन रही है। वैदिक ज्योतिष में मंगल को साहस, पराक्रम, ऊर्जा, भूमि और नेतृत्व का कारक माना जाता है, जबकि मघा नक्षत्र का संबंध मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, अधिकार और पूर्वजों से जोड़ा जाता है। ऐसे में इस गोचर को कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जा सकता है। इस गोचर से मेष, वृषभ, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं इन पांच राशियों का राशिफल।