Astrology Zodiac Leo Hom.htm

Wed, 21 Oct 2026

Notifications

सिंह सिंह
घर-परिवार

सिंह राशि के जातक अपनी माता के लिए हृदय में उच्च सम्मान और प्रेम रखते हैं। ईश्वर पर भरोसा रखने के कारण इनके सुख-दुःख चेहरे पर शीघ्र ही झलक जाते हैं अतः परिवार के लिए विश्वसनीय होते हैं। इन्हें अपने भाई-बहनों की ओर से उचित व्यवहार प्राप्त नहीं होता। किसी एक निकट संबंधी की मृत्यु के कारण इन्हें आर्थिक चोट पहुंचाने की संभावना रहती है। किसी एक यात्रा में विपत्ति की संभावना रह सकती है तथा किसी एक यात्रा के समय पिता को भी विपत्ति की संभावना होगी। सिंह राशि के लोगों का अपने पिता से विरोध रहना संभव है।

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें कामज्योतिष की दुनिया में 'कर्मफल दाता' और 'न्यायप्रिया' शनिदेव का हर कदम मानव जीवन की दिशा बदल देता है। फिलहाल शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं, जहाँ वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। लेकिन इसी बीच, ग्रहों के मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक शनिदेव अपनी चाल बदलकर 'वक्री' यानी उल्टी दिशा में चलेंगे। वैसे तो शनि की टेढ़ी नज़र से लोग घबराते हैं, लेकिन इस बार की यह वक्री चाल सभी के लिए नुकसानदेह नहीं है। खास तौर पर चार भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि 11 दिसंबर तक किन राशियों के अधूरे काम तेज़ी से पूरे होने वाले हैं: