dipawali

Astrology Zodiac Leo Lstn.htm

Wed, 11 Nov 2026

Notifications

सिंह सिंह
भाग्यशाली रत्न

सिंह राशि वालों के लिए भाग्यशाली रत्न माणिक होता है अतः इन्हें सूर्य खराब रहने पर माणिक पहनना चाहिए। रविवार के दिन सोने की अंगूठी में 3 रत्ती का माणिक जड़वाकर सूर्य का ध्यान कर अनामिका अंगुली में पहनें। यह शुभ एवं फलप्रद होता है। इनके लिए तृणमणि भी उपयोगी होता है। यदि मंगल खराब हो तो इस राशि वाले व्यक्तियों को मूंगा ही पहनना चाहिए। पाश्चात्य पद्धति में माणिक के अलावा हीरा धारण करना भी शुभ बताया गया है। ।

Annual Numerology 2027 : मूलांक 9 वालों के लिए नया साल लाएगा बड़ा बदलाव, चमक सकती है किस्मत, जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 9 वालों के लिए नया साल लाएगा बड़ा बदलाव, चमक सकती है किस्मत, जानें वार्षिक अंक भविष्यफलमूलांक 9 का स्वामी मंगल माना जाता है, जो साहस, ऊर्जा, पहल, प्रतिस्पर्धा और लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतिनिधित्व करता है। वर्ष 2027 की 11/2 प्रवृत्ति इस मूलांक के जातकों के लिए अपनी ऊर्जा को सही दिशा देने, सामूहिक प्रयासों में संयम रखने और निर्णयों में कूटनीति अपनाने के महत्व को सामने ला सकती है। आगे बढ़ने की इच्छा आपकी शक्ति होगी, लेकिन जल्द प्रतिक्रिया देने के बजाय परिस्थिति का आकलन करना अधिक लाभकारी रहेगा। प्रबंधन, तकनीकी कार्य, खेल, सुरक्षा, संचालन, उद्यमिता और लक्ष्य आधारित भूमिकाओं में अपनी क्षमता दिखाने के अवसर बन सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी विषयों, खेल और लक्ष्य आधारित अध्ययन में नियमित अभ्यास लाभकारी रहेगा।