Astrology Zodiac Leo Frnd.htm

Tue, 6 Oct 2026

Notifications

सिंह सिंह
इष्ट मित्र

सिंह राशि वालों की मेष, कर्क, मिथुन, वृश्चिक, धनु, कन्या व मीन राशि वाले व्यक्तियों से मित्रता रहती है तथा भागीदारी अच्छी बनी रहती है। वृषभ, तुला, मकर व कुंभ राशि वाले व्यक्तियों से हानि होती है। कुम्भ तथा वृषभ के साथ सिंह का संबंध अच्छा नहीं होता। दूसरे सिंह राशि वाले के साथ संबंध इस बात पर आधारित होता है कि दूसरा पक्ष अपने को किस सीमा तक सहयोग को तैयार है तथा वह दूसरे पक्ष को किस सीमा तक अपनी विशेषताओं के प्रदर्शन का अवसर देता है। चूंकि सिंह राशि वालों को लोग बहुत स्नेह करते हैं इसलिए इनके मित्रों की संख्या अपिरिमित होती है तथा लोगों को उनकी संगति अच्छी लगती है। मेष राशि वाले सिंह के अच्छे मार्गदर्शक तथा प्रेरणादायक होते हैं। कुम्भ राशि वालों के साथ विवाह-संबंध अच्छा रहता है। वृषभ राशि वाले उन्हें स्वप्न और सत्य का अंतर समझा सकते हैं। दूसरे सिंह राशि उन्हें परिहास एवं अनुभवों से लाभान्वित कराती है तथा प्रकाश में लाने में योग देती है। वृश्चिक राशि उनके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। सिंह राशि वाले कर्क तथा कन्या राशि के गुणों के विशेष प्रशंसक होते हैं। वे एक अध्येता के रूप में अपनी प्रसिद्धि चाहते हैं। अपनी आदतों में कुछ परिवर्तन लाकर वे अपने सभी संकटों से सहज ही में मुक्त हो सकते हैं। सिंह राशि वालों को अपने मनोविनोद के लिए मिथुन, रहस्य भाव के लिए कर्क, सज्जनता पूर्ण व्यवहार के लिए तुला, बौद्धिक एवं शारीरिक आकर्षण के लिए मेष राशि वालों की सहायता लेनी चाहिए।

सूर्य-शनि का षडाष्टक योग: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसे लाभ और किसे रहना होगा सावधान

सूर्य-शनि का षडाष्टक योग: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसे लाभ और किसे रहना होगा सावधानसूर्य और शनि का ज्योतिषशास्त्र में विशेष स्थान है। ज्योतिष गणना के अनुसार, जब भी दो परस्पर शत्रु ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में होते हैं, तो षडाष्टक योग का निर्माण होता है। यह योग मानसिक तनाव, संघर्ष, दुर्घटना और स्वास्थ्य संबंधी उतार-चढ़ाव का कारक माना जाता है। 17 अक्टूबर 2026 को सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करेंगे। इस समय शनि महाराज मीन राशि में विराजमान रहेंगे। तुला राशि से मीन राशि छठे भाव में और मीन राशि से तुला राशि आठवें भाव में पड़ती है, जिससे सूर्य और शनि का यह प्रतिकूल षडाष्टक योग निर्मित होगा। आइए जानते हैं कि इस षडाष्टक योग का सभी 12 राशियों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा: