Astrology Zodiac Leo Fin.htm

Tue, 20 Oct 2026

Notifications

सिंह सिंह
आर्थिक पक्ष

सिंह राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में भाग्यशाली समझा जाता है। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें धन बराबर मिलता रहता है लेकिन ये कर्ज लेने से डरते हैं और यदि कर्ज हो भी जाता है तो पाई-पाई चुकाने की इच्छा रखते हैं लेकिन यदि ये किसी को कर्ज दे दें तो उधार दिया पैसा इन्हें वापस नहीं मिलता। धन कमाना सिंह राशि के लिए कोई समस्या नहीं होती है। धन को बचाना ही कठिन होता है अतः इन्हें जोखिम उठाना सीमित कर धन बचाने की ओर प्रवृत्त होना चाहिए। दुनियादारी की परवाह नहीं करते हैं। इनके प्रति काफी लापरवाह होते हैं। इनके घर में चोरी होती है या प्रवास में हानि उठाना पड़ती है। याद नहीं रहने से चीजें गुम होती हैं। वाहन सुख रहता है अथवा घर में कोई जानवर या पक्षी पाला जाता है।।

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें कामज्योतिष की दुनिया में 'कर्मफल दाता' और 'न्यायप्रिया' शनिदेव का हर कदम मानव जीवन की दिशा बदल देता है। फिलहाल शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं, जहाँ वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। लेकिन इसी बीच, ग्रहों के मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक शनिदेव अपनी चाल बदलकर 'वक्री' यानी उल्टी दिशा में चलेंगे। वैसे तो शनि की टेढ़ी नज़र से लोग घबराते हैं, लेकिन इस बार की यह वक्री चाल सभी के लिए नुकसानदेह नहीं है। खास तौर पर चार भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि 11 दिसंबर तक किन राशियों के अधूरे काम तेज़ी से पूरे होने वाले हैं: