Numerology Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा
Numerology Rashifal 2026: अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक (1 से 9) के आधार पर भविष्य की संभावनाओं का आकलन किया जाता है। प्रत्येक मूलांक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और उसी के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव, निर्णय क्षमता, सफलता, संबंधों और जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाया जाता है। सप्ताहभर ग्रहों की ऊर्जा में होने वाले परिवर्तन इन मूलांकों पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं।
साप्ताहिक अंक राशिफल: 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026
मूलांक 1 (जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28)
यह सप्ताह आपके सामने किसी ऐसे अवसर को दोबारा ला सकता है, जिसकी उम्मीद आप पहले छोड़ चुके थे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में नए संबंध बन सकते हैं या पुराने संबंध वापस जीवंत होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। लगातार काम करने से आंखों और सिर दर्द की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से किसी योजना पर चर्चा संभव है।
उपाय: रविवार को सूर्यदेव का स्मरण करते हुए गाय को गेहूं और गुड़ खिलाएं।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2, 11, 20, 29)
इस सप्ताह परिवार में आपकी सहमति या मध्यस्थता से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। किसी पारिवारिक यात्रा में जाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रह सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन पारिवारिक आवश्यकता पर अचानक खर्च संभव है। पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है खानपान का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।
उपाय: सोमवार को कच्चे दूध और पानी मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
मूलांक 3 (जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30)
यह सप्ताह शिक्षा, कौशल विकास और अकादमिक गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों के लिए नई संभावना ला सकता है। किसी परीक्षा, व्यावसायिक प्रमाणन, संस्थान की अनुमति या प्रशिक्षण संबंधी प्रक्रिया में प्रगति की सूचना मिल सकती है। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। गले या पाचन से जुड़ी छोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी से संतान के संबंध में किसी महत्वपूर्ण विषय में चर्चा संभव है।
उपाय: गुरुवार को केले के पौधे के समीप घी का दीपक जलाएं।
मूलांक 4 (जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31)
इस सप्ताह आपके लिए अप्रत्याशित परिस्थितियां बन सकती हैं जिसे आप अपनी समझदारी से सुलझा लेंगे। यदि आप नौकरी बदलने या पदोन्नति का सोच रहे हैं तो इसके लिए प्रयास करें, सफलता प्राप्त होने के अवसर हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। वाहन या मशीनरी के उपयोग में सावधानी रखें। जीवन साथी मतभेद हो सकता है।
उपाय: शनिवार को उड़द का दान रखें।
मूलांक 5 (जन्म दिनांक 5, 14, 23)
यह सप्ताह आपके व्यापार के लिए अच्छा रहेगा, नए संपर्क बनेंगे। डिजिटल माध्यम से नए ग्राहक बन सकते हैं, यात्रा लाभकारी होगी। किसी पुराने व्यवसायिक संपर्क या मित्र के माध्यम से नया कार्य प्राप्त करने की संभावना है, जो आगे चलकर स्थायी आय का स्रोत बन सकता है। लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर पर कार्य करने से आंखों में तनाव और गर्दन में जकड़न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
उपाय : बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
मूलांक 6 (जन्म दिनांक 6, 15, 24)
इस सप्ताह आपका ध्यान किसी व्यक्तिगत सुविधा, घर या संपत्ति से जुड़े निर्णय पर केंद्रित हो सकता है। मकान की मरम्मत, वाहन बदलने, घरेलू उपकरण खरीदने या स्थान परिवर्तन की योजना आगे बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में रचनात्मक प्रस्तुति, डिजाइन, सौंदर्य, खानपान या ग्राहक सेवा से जुड़े लोगों को नया काम मिलने की संभावना है। अनावश्यक खर्चे से बचें। त्वचा या गले की परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को मखाने और सफेद मिठाई/खीर का भोग लगाएं।
मूलांक 7 (जन्म दिनांक 7, 16, 25)
इस सप्ताह किसी पुराने दस्तावेज, रिपोर्ट, शोध या अभिलेख से ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो आपके रुके हुए काम को नई दिशा दे। तकनीकी, अनुसंधान, लेखन और विश्लेषण से जुड़े लोगों के लिए पुराने निष्कर्षों की समीक्षा उपयोगी रहेगी। आर्थिक मामलों में किसी पुराने निवेश, बीमा या संपत्ति से संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी करने का अवसर मिल सकता है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी शर्तें ध्यान से पढ़ें। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देवें।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।
मूलांक 8 (जन्म दिनांक 8, 17, 26)
इस सप्ताह किसी प्रशासनिक या कानूनी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण गतिविधि हो सकती है, सावधानी रखें। पुराने लंबित पड़े कार्यों में प्रगति हो सकती है। नौकरी-पेशा लोगों को स्थानांतरण या वेतन संबंधी विषय पर बातचीत करनी पड़ सकती है। व्यवसायियों के लिए व्यवसाय से जुड़े दस्तावेजों को व्यवस्थित करना जरूरी होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है, लेकिन पुराने दायित्वों के भुगतान को प्राथमिकता देनी होगी। कमर या जोड़ों में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी पारिवारिक जिम्मेदारी के बंटवारे पर स्पष्ट सहमति बनाना उपयोगी रहेगा।
उपाय: किसी जरूरतमंद बुजुर्ग को काले या गहरे नीले रंग का गर्म वस्त्र दान करें।
मूलांक 9 (जन्म दिनांक 9, 18, 27)
यह सप्ताह आपके लिए किसी प्रतियोगिता, चयन प्रक्रिया, व्यावसायिक निविदा या खेल गतिविधि में अप्रत्याशित अवसर मिलने का हो सकता है। पुराने विवाद या अटके हुए मामलों में प्रगति हो सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने से बचें। वाहन चलाते समय तथा व्यायाम के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को गुड़-चना का प्रसाद अर्पण करें।
अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है। अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।
अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है। अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।

