1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP CM yogi adityanath new record

CM योगी आदित्यनाथ का नया रिकॉर्ड, मायावती को पीछे छोड़ा

UP CM yogi adityanath
Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधान भवन पर ध्वजारोहण कर एक नया कीर्तिमान बना दिया। वह विधान भवन पर लगातार 8वीं बार ध्वजारोहण करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। वे पिछले 7 साल 148 दिनों से राज्य के मुख्यमंत्री है। ALSO READ: CM योगी बोले, बांग्लादेश में 1.5 करोड़ हिंदू अस्मिता बचाने के लिए चिल्ला रहे हैं
 
CM योगी ने 19 मार्च 2017 को पहली बार उत्तर प्रदेश की कमान संभाली थी। उनका पहला कार्यकाल 12 मार्च 2022 को समाप्त हुआ था। 2022 के चुनाव में भी भाजपा को बहुमत मिलने पर योगी 25 मार्च 2022 को लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने।
 
इस तरह वे स्वतंत्रता के पश्चात सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। दोनों कार्यकाल मिलाकर उन्हें मुख्‍यमंत्री के रूप में 7 वर्ष, 148 दिन हो गए। 
 
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का कार्यकाल चार बार में सात वर्ष, 16 दिन का था। मायावती ने अपने 4 बार के कार्यकाल में 8 बार ध्वजारोहण कर चुकी हैं। 3 बार मुख्यमंत्री बने मुलायम सिंह यादव का कुल कार्यकाल 6 वर्ष, 274 दिन का रहा था। 
 
स्वतंत्रता के पूर्व गोविंद वल्लभ पंत का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल सबसे अधिक 8 वर्ष, 127 दिन का रहा था। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Share bazaar: प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में रही तेजी