1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Latest Mumbai Stock Exchange Prices for 16 August 2024

Share bazaar: प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में रही तेजी

ब्रेंट क्रूड वायदा 80.84 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर

Mumbai Stock Exchange
Share bazaar News: वैश्विक बाजारों (Domestic indices Sensex) में तेज उछाल के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में उछाल आया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 805.96 अंक बढ़कर 79,911.84 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 252.05 अंक चढ़कर 24,395.80 अंक पर रहा।

 
शुरुआती कारोबार में उछाल आया : सेंसेक्स में सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयर में शुरुआती कारोबार में उछाल आया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे अधिक चढ़े।

 
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में : एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
 
ब्रेंट क्रूड वायदा  80.84 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर : वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.84 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,595.27 करोड़ रुपए की कीमत के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
इसरो ने किया SSLV-D3 का सफल प्रक्षेपण, भारत को सबसे पहले मिलेगा आपदा अलर्ट