सम्बंधित जानकारी
- Kannauj मामले में पीड़िता की बुआ के बयान से नया मोड़, नवाब सिंह यादव को फंसाने के लिए पंडितों की साजिश
- तिरंगा यात्रा बाइक रैली के साथ योगी आदित्यनाथ ने दिया हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा
- सीएम आदित्यनाथ ने किया दावा, अब UP में बिना किसी सिफारिश और लेनदेन के मिलती है सरकारी नौकरी
- ट्रेन की चपेट में आकर मगरमच्छ की मौत, शाहजहांपुर में रेल लाइन पर हादसा
- Kannauj में नाबालिग से बलात्कार का प्रयास, SP नेता नवाब सिंह यादव गिरफ्तार, अखिलेश और डिंपल यादव का है करीबी
अयोध्या में भारी लापरवाही, राम पथ पर लगी हजारों लाइटें चोरी
Ayodhya : अयोध्या में रामलला के मंदिर की ओर जाने वाले राम पथ और भक्ति पथ पर लगाई गई 50 लाख रुपए से अधिक कीमत की 3,800 बैम्बू लाइट और 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरों ने चुरा लीं। चोरी की ये घटनाएं अयोध्या के सबसे महत्वपूर्ण और सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर हुईं और पुलिस बल सहित किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी।
अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा दिए गए ठेके के तहत फर्म यश एंटरप्राइजेज और कृष्णा ऑटोमोबाइल्स द्वारा रामपथ के पेड़ों पर 6,400 बैम्बू लाइट और भक्तिपथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट लगाई गई थीं।
फर्म के प्रतिनिधि शेखर शर्मा के अनुसार रामपथ और भक्तिपथ पर लगाई गई 3,800 बैम्बू लाइट और 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरी हो गई हैं। उनके द्वारा राम जन्मभूमि थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि रामपथ पर 6,400 बैम्बू लाइट तथा भक्ति पथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट लगाई गई थीं। गत 19 मार्च तक सभी लाइट लग चुकी थीं, लेकिन 9 मई को निरीक्षण के बाद पता चला कि कुछ लाइटें गायब हैं। जांच में मालूम हुआ कि करीब 3,800 बैम्बू लाइट तथा 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरों द्वारा चुरा ली गई हैं।
शिकायत के अनुसार यह स्वीकार किया गया कि फर्म को इस चोरी की जानकारी मई में हुई, लेकिन मुकदमा चोरी के 2 महीने बाद 9 अगस्त को दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
