रविवार, 12 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Two groups clashed with sticks and rods as the Indian team celebrated their victory.
Last Updated : सोमवार, 9 मार्च 2026 (18:28 IST)

भारतीय टीम की जीत के जश्‍न पर दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, 10 लोग घायल, 4 गिरफ्तार, पुलिस ने किया कंट्रोल

T-20 World Cup
File Photo
टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत की जीत के बाद हो रहे जश्‍न से उज्‍जैन में तनाव हो गया। जश्‍न के दौरान आतिशबाजी की गई थी। इसी बीच हुई हिंसा में 10 लोग घायल हो गए। मामला उज्जैन के राज रॉयल कॉलोनी में का है। यहां भारत की जीत के बाद जश्‍न में आतिशबाजी की जा रही थी।

इसी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद दो समुदायों के बीच खूनी संषर्घ में बदल गया, जिसमें महिलाओं समेत दोनों पक्षों के 10 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। घटना पर हिंदू जागरण मंच ने विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

क्‍या है पूरा मामल : दरअसल, रविवार देर रात टीम इंडिया की जीत की खुशी में आतिशबाजी कर रहे थे। तभी स्थानीय वाहिद खान घर से बाहर निकले और बच्चे के सोने का हवाला देते हुए कहीं ओर पटाखे फोड़ने को कहा। इसी बात पर शुरू हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और हथियार से हमला किया। घायल मनीष मेहरले और रविंद्र हाड़ा ने आरोप लगाया है कि करीब एक दर्जन लोगों ने अचानक हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दृष्टि हाड़ा के हाथ पर चाकू से वार किया गया। पीड़ितों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि मेडिकल कराने के बजाय उन्हें एक घंटे थाने में बैठाए रखा।

ये लोग हुए घायल : इस विवाद में एक पक्ष से रविंद्र हाड़ा, दृष्टि हाड़ा, मनीष मेहरले, अनिता, विमला, लैला सिंह, मानवेंद्र और विशाल घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष के शादाबा, वाहिद सहित एक महिला को चोटें आई हैं। कुछ का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, तो कुछ को डिस्चार्ज किया गया है।

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक रितेश माहेश्वरी समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कॉलोनी में पहले भी माता की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद हो चुका है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा।
Edited By: Naveen R Rangiyal
ये भी पढ़ें
CM योगी का बालिका सुरक्षा को मजबूत बनाने की पहल, KGBV वार्डनों का विशेष प्रशिक्षण शुरू, छात्रावास प्रबंधन पर जोर