स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान बोलते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा के लिए एक जिम्मेदारी के रूप में लाया गया है, व्यक्तिगत रूप से ओम बिरला के खिलाफ नहीं है। भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड पर रिसर्च होगी, तो आंकड़े बताएंगे कि किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री थे, जिन्होंने विपक्ष को सबसे ज्यादा टोका।