ट्रंप के संकेत के बाद कच्चा तेल धड़ाम! 120 डॉलर से सीधे 90 के नीचे आया ब्रेंट क्रूड
सोमवार देर रात डब्ल्यूटीआई क्रूड 9.26 फीसदी की गिरावट के साथ 84.86 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 10.40 फीसदी गिरकर 89.04 रुपए प्रति बैरल था।
क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप
ट्रंप ने फ्लोरिडा में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तेल से संबंधीत प्रतिबंधों में छूट देने के साथ ही हार्मुज स्ट्रेट से टैंकरों को एस्कार्ट करने के लिए अमेरिकी सेना तैनात करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम तेल की कीमतें कम रखना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि हम कई मायनों में पहले ही जीत हासिल कर चुके हैं लेकिन अभी उतनी नहीं जितनी चाहिए। युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान निर्णायक रूप से नहीं हार जाता है। हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं और युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा।
बहरहाल ईरान युद्ध की वजह से इस समय कच्चे तेल की कीमतों में अनिश्चितता बनी हुई है। भले ही अभी यह 100 डॉलर से नीचे आ गई हैं। लेकिन अगर यह युद्ध और लंबा खिंचा तो कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दिखाई दे सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta