10 मार्च की बड़ी खबरें : ट्रंप का दावा- जल्द खत्म होगा युद्ध, पाकिस्तान में खर्चों में कटौती, राजस्थान में गैस संकट
10 March Top News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग जल्द ही समाप्त हो जाएगी। ट्रंप के इस दावे से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई। 28 फरवरी से जारी युद्ध की वजह से दुनियाभर में तेल का संकट दिखाई देने लगा है। पाकिस्तान सरकार ने खर्चों में कटौती की है तो राजस्थान में भी रसोई गैस का संकट दिखाई दे रहा है। 10 मार्च की बड़ी खबरें :
जल्द खत्म होगा युद्ध
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ उनकी लड़ाई लगभग 'पूरी' हो चुकी है। हम कई मायनों में पहले ही जीत हासिल कर चुके हैं लेकिन अभी उतनी नहीं जितनी चाहिए। युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान निर्णायक रूप से नहीं हार जाता है। हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं और युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा।
कच्चे तेल की कीमतें धड़ाम
कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत
तेल कंपनियों ने राजस्थान में रसोई गैस के सीमित होते स्टॉक को देखते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। कंपनियों ने डीलर्स से कहा है कि वे फिलहाल घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई को प्राथमिकता दें। इससे रेस्टोरेंट, होटल, कैटरिंग व्यवसाय और कई औद्योगिक इकाइयों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। बेंगलुरु में गैस सप्लाय बाधित होने से सभी होटल बंद कर दिए गए हैं। पुणे में गैस आधारित शवदाहगृह बंद किया गया।
ALSO READ: ईरान-अमेरिका युद्ध का असर: भारत में घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए दाम
पाकिस्तान में हाहाकार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों में कटौती योजना का ऐलान किया है। इसके तहत दो महीने तक सरकारी गाड़ियों को 50% कम ईंधन मिलेगा। 60% सरकारी वाहन नहीं चलेंगे। सरकारी दफ्तर हफ्ते में सिर्फ चार दिन खुलेंगे और आधे कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इस हफ्ते के अंत से स्कूल दो हफ्तों के लिए बंद रहेंगे।
बालेंद्र शाह नेपाल में पीएम उम्मीदवार
नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रतिनिधि सभा चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिला है और काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है। अगले सप्ताह के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।
edited by : Nrapendra Gupta