युद्ध काल में निवेशकों ने क्यों बनाई सोने चांदी से दूरी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?
Gold Silver Rates 9 March : ईरान और अमेरिका के बीच 10 दिन से जारी जंग के बीच सोमवार को भी सोने चांदी की कीमतों में गिरावट रही। क्रूड के दामों में भारी गिरावट के चलते महंगाई की चिंता सताने लगी है। इस वजह से शेयर बाजार में भी बिकवाली की धारणा बनी हुई है। जानिए देश के 10 शहरों में क्या है सोने चांदी के दाम?
बुलियन मार्केट में आपके शहर में क्या है सोने के दाम?
|
शहर |
सोने के दाम |
|
मुंबई |
1,61,273 रुपए प्रति 10 ग्राम |
|
चेन्नई |
1,61,674 रुपए प्रति 10 ग्राम |
|
दिल्ली |
1,61,489 रुपए प्रति 10 ग्राम |
|
कोलकाता |
1,61,169 रुपए प्रति 10 ग्राम |
|
भोपाल |
1,61,756 रुपए प्रति 10 ग्राम |
|
अहमदाबाद |
1,61,436 रुपए प्रति 10 ग्राम |
|
जयपुर |
1,61,375 रुपए प्रति 10 ग्राम |
|
बेंगलुरु |
1,61,550 रुपए प्रति 10 ग्राम |
|
तिरुवनंतपुरम |
1,61,133 रुपए प्रति 10 ग्राम |
|
पटना |
1,61,611 रुपए प्रति 10 ग्राम |
आपके शहर में क्या है चांदी के दाम?
|
शहर |
चांदी के दाम |
|
मुंबई |
2,65,333 रुपए प्रति किलो |
|
चेन्नई |
2,65,428 रुपए प्रति किलो |
|
दिल्ली |
2,65,295 रुपए प्रति किलो |
|
अहमदाबाद |
2,65,542 रुपए प्रति किलो |
|
भोपाल |
2,65,413 रुपए प्रति किलो |
|
कोलकाता |
2,65,428 रुपए प्रति किलो |
|
जयपुर |
2,65,051 रुपए प्रति किलो |
|
बेंगलुरु |
2,65,211 रुपए प्रति किलो |
|
तिरुवनंतपुरम |
2,65,037 रुपए प्रति किलो |
|
पटना |
2,65,537 रुपए प्रति किलो |
वायदा कारोबार में क्या है सोने चांदी का हाल
वायदा कारोबार (MCX) पर दोपहर 12:48 बजे सोने की कीमत 1,016 रुपए गिरकर 1,60,618 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। इस समय चांदी 3,785 रुपए की गिरावट के साथ 2,64,500 रुपए प्रति किलो हो गई।
स्पॉट गोल्ड और स्पॉट सिलवर में भी आज बढ़त दिखाई दी। यहां सोने की कीमत 5098.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत 83.38 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
सोने चांदी में क्यों नहीं है निवेशकों की दिलचस्पी
आमतौर पर युद्ध, संघर्ष और अनिश्चितता के समय निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख करते हैं। इस वजह से युद्धकाल में सोने चांदी की मांग बढ़ जाती है और इसकी कीमतें भी तेजी से बढ़ती है। मगर इस युद्ध में निवेशकों की दिलचस्पी सोने चांदी में कम ही नजर आ रही है। बाजार में ट्रेंड भी स्पष्ट नहीं है इस वजह से इसके दामों में ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं दिखाई दे रहा है। नकदी की जरूरत के कारण बांड और डॉलर की मांग लगातार बढ़ रही है।
बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा के अनुसार, बाजार में चांदी फिलहाल रेंज बाउंड की रहेगी। 2.25 लाख रुपए प्रति किलो से नीचे क्लोजिंग पर इसमें मंदी और 3.05 लाख रुपए प्रति किलो से ऊपर बंद होने की स्थिति में तेजी की संभावना बनेगी। उन्होंने कहा कि सोने भी फिलहाल 1.50 लाख से 1.71 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में रहने की संभावना है।
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। जीएसटी और अन्य कारणों से सोने चांदी के दाम यहां दिए गए दाम से अलग भी हो सकते हैं। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
edited by : Nrapendra Gupta